Delhi Capitals IPL 2022 Full Schedule: दिल्ली कैपिटल्स की कब और किसके साथ होगी भिड़ंत, देखें पूरा शेड्यूल

ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स इस बार आईपीएल में दमदार प्रदर्शन कर सकती है. टीम में नीलामी में कई बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हुए है. दिल्ली कैपिटल्स को अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडयंस के साथ 27 मार्च को खेलना है. इस दिन डबल हेडर मुकाबला होगा.
DC IPL 2022 Full Schedule: साल 2020 का फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2022 में एक ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगा. मुख्य कोच रिकी पोंटिंग की चौकस निगरानी में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने पिछले कुछ वर्षों में काफी सुधार किया है. 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स का नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स कर दिया गया. डीसी ने आईपीएल में पिछले दो वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है.
दिल्ली कैपिटल्स फ्रैंचाइजी जीएमआर ग्रुप और जेएसडब्ल्यू ग्रुप स्वामित्व वाली है. नाम बदलने से पहले आईपीएल 2008 में फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स के रूप में शुरू हुई थी. डेयरडेविल्स ने पहले सीजन में शानदार शुरुआत की जब वे सेमीफाइनल में पहुंचे थे. लेकिन उसके बाद से वे संघर्ष करते रहे. नाम बदलने के बाद, उन्होंने लीग में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है.
Also Read: IPL 2022 MI Full Schedule: 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल, टीम के खिलाड़ी
डीसी 2019 में श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में तीसरे स्थान पर रही और 2020 में अपने पहले आईपीएल फाइनल में जगह बनायी, जहां वे मुंबई इंडियंस से हार गये. इन अच्छे शो की बदौलत, उनकी लोकप्रियता केवल प्रशंसकों के बीच बढ़ी है और आने वाले सीजन में, वे उस मायावी शीर्षक को प्राप्त करना चाहेंगे जिसका उनके प्रशंसक इंतजार कर रहे हैं. इस समय दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत के हाथों में है.
रिटेन किये गये खिलाड़ी : ऋषभ पंत (16 करोड़ रुपये), अक्षर पटेल (9 करोड़ रुपये), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़ रुपये) और एनरिक नॉर्टजे (6.5 करोड़ रुपये) हैं.
नीलामी में खरीदे गये खिलाड़ी : डेविड वार्नर (6.25 करोड़ रुपये), मिशेल मार्श (6.50 करोड़ रुपये), शार्दुल ठाकुर (10.75 करोड़ रुपये), मुस्तफिजुर रहमान (2 करोड़ रुपये), कुलदीप यादव (2 करोड़ रुपये), अश्विन हेब्बार (20 लाख रुपये), सरफराज खान (20 लाख रुपये), कमलेश नागरकोटी (1.10 करोड़ रुपये), केएस भारत (2 करोड़ रुपये), मंदीप सिंह (1.10 करोड़ रुपये), खलील अहमद (5.25 करोड़ रुपये), चेतन सकारिया (4.2 करोड़ रुपये), यश ढुल (50 लाख रुपये), रिपल पटेल (20 लाख रुपये), रोवमैन पॉवेल (2.8 करोड़ रुपये), प्रवीण दुबे (50 लाख रुपये), लुंगी एनगिडी (50 लाख रुपये), टिम सेफर्ट (50 लाख रुपये), विक्की ओस्टवाल (20 लाख रुपये).
Also Read: ईशान किशन ने तोड़ा एमएस धोनी और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड, श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में जड़ दिये 89 रन
27 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस – दोपहर 3:30 बजे – ब्रेबोर्न – सीसीआई.
2 अप्रैल – गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स – शाम 7:30 बजे – एमसीए स्टेडियम, पुणे.
7 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – शाम 7:30 बजे – डीवाई पाटिल स्टेडियम.
10 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – दोपहर 3:30 बजे – ब्रेबोर्न – सीसीआई.
16 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – शाम 7:30 बजे – वानखेड़े स्टेडियम.
20 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स – शाम 7:30 बजे – एमसीए स्टेडियम, पुणे.
22 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स – शाम 7:30 बजे – एमसीए स्टेडियम, पुणे.
28 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – शाम 7:30 बजे – वानखेड़े स्टेडियम.
1 मई – दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – दोपहर 3:30 बजे – वानखेड़े स्टेडियम.
5 मई – दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – शाम 7:30 बजे – ब्रेबोर्न – सीसीआई.
8 मई – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – दोपहर 3:30 बजे – डीवाई पाटिल स्टेडियम.
11 मई – राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – शाम 7:30 बजे – डीवाई पाटिल स्टेडियम.
16 मई – पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – शाम 7:30 बजे – डीवाई पाटिल स्टेडियम.
21 मई – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स – शाम 7:30 बजे – वानखेड़े स्टेडियम.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




