Domestic Cricket Season: बीसीसीआई ने किया घरेलू सत्र का ऐलान, इस दिन शुरू होगा रणजी ट्रॉफी, देखें पूरा शेड्यूल
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Aug 2021 10:27 PM
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने घरेलू क्रिकेट के लिये नया शेड्यूल जारी किया कर दिया है. जिसमें रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट (Ranji Trophy Tournament) का 2021-22 का सत्र पांच जनवरी से 20 मार्च तक खेला जायेगा.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने घरेलू क्रिकेट के लिये नया शेड्यूल जारी किया कर दिया है. जिसमें रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट (Ranji Trophy Tournament) का 2021-22 का सत्र पांच जनवरी से 20 मार्च तक खेला जायेगा.
कोरोना महामारी (corona pandemic) के कारण 2020 में रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं किया गया था. ऐसा इसलिए क्योंकि 38 टीमों को बायो बबल में ठहराने के लिए कई तहर की परिशानी हो सकती थी.
रणजी ट्रॉफी बीसीसीआई के घरेलू कैलेंडर के इस सत्र में खेला जायेगा, लेकिन सीनियर पुरूष क्रिकेट 27 अक्टूबर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ शुरू होगा जो इंडियन प्रीमियर लीग के बाद आयोजित होगा ताकि सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके.
Also Read: IPL 2021: मुंबई को धूल चटाने के लिए धौनी के धुरंधर तैयार, दुबई में ट्रेनिंग सेशन शुरू
विजय हजारे ट्रॉफी एक से 29 दिसंबर तक खेली जायेगी जबकि सीनियर महिला टीम अपना पहला टूर्नामेंट – राष्ट्रीय एक दिवसीय – 20 अक्टूबर से 20 नवंबर तक खेलेगी.
सत्र महिला और पुरुषों की अंडर-19 एक दिवसीय (वीनू मांकड) के साथ 20 सितंबर से शुरू होगा और इसके बाद महिला और पुरूष दोनों के लिये क्रमश: 25 और 26 अक्टूबर को अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी आयोजित होगा.
अंडर-25 (राज्य ए) वनडे नौ नवंबर से 10 दिसंबर तक जबकि सीके नायडू ट्रॉफी (पिछले साल की अंडर-23 से अब अंडर-25) छह जनवरी से शुरू होगी.
ग्रुप : सीनियर पुरूष टूर्नामेंट (रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) के लिये 38 टीमों को छह ग्रुप में बांटा जायेगा. छह-छह टीमों के पांच एलीट ग्रुप होंगे और 5 टीमों का एक प्लेट ग्रुप होगा. अंडर-25 स्तर के लिये छह छह टीमों के पांच एलीट ग्रुप होंगे जबकि सात टीमों का एक प्लेट ग्रुप होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










