World Cup 2023: रवि शास्त्री ने बाबर आजम से बिरयानी पर पूछा सवाल, पाक कप्तान बोले- सौ बार बता चुके हैं

T20 World Cup 2024: Babar Azam
पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम से बिरयानी को लेकर सवाल पूछा, बाबर बिरयानी कैसा था. इसपर बाबर आजम ने हंसते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, सौ बारी बता चुका हूं.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) खेलने के लिए भारत दौरे पर है. बाबर आजम की अगुआई में पाक टीम 7 साल बाद भारत आई है और वर्ल्ड कप में 6 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने वाली है. फिलहाल पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदराबाद में मेहमान नवाजी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. इस बीच रवि शास्त्री और बाबर आजम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें शास्त्री ने बिरयानी को लेकर सवाल किया, तो पाक कप्तान ने मजाकिया अंदाज में उसका जवाब दिया.
सौ बारी बता चुका हूं, शास्त्री के सवाल पर बोले बाबर आजम
आईसीसी के ‘कैप्टन डे’ कार्यक्रम में वर्ल्ड कप 2023 में शामिल सभी 10 टीमों के कप्तान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम से बिरयानी को लेकर सवाल पूछा, बाबर बिरयानी कैसा था. इसपर बाबर आजम ने हंसते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, सौ बारी बता चुका हूं. फिर उन्होंने आगे कहा, काफी अच्छी रही. बहुत सुन रखा था कि हैदराबाद की बिरयानी काफी अच्छी होती है. तो बिरयानी खाया. काफी अच्छा लगा. बाबर और शास्त्री की बातचीत पर सभी कप्तान हंस पड़े.
Captain Babar Azam looks fed up of the Hyderabadi Biryani 😂❤️ pic.twitter.com/IjrgFf2FAK
— SAAD 🇵🇰 (@SaadIrfan258) October 4, 2023
भारत में मेहमान-नवाजी से खुश पाकिस्तानी खिलाड़ी
पाकिस्तान क्रिकेट टीम दुबई से सीधे हैदराबाद पहुंची. एयरपोर्ट पर पाक टीम का शानदार स्वागत किया गया. होटल में भी पाक टीम की अच्छी तरह खातिरदारी की जा रही है. जिससे पाक क्रिकेटर काफी खुश हैं. बाबर आजम ने भारत में पाक टीम की गर्मजोशी से स्वागत पर भी बात की. उन्होंने कहा, हमें अच्छा आतिथ्य मिला. उन्होंने कहा, हम एक सप्ताह के लिए हैदराबाद में हैं, लेकिन कभी ऐसा नहीं लगा कि हम अपने घर से बाहर हैं.
विश्व कप में भाग लेने वाले सभी 10 देशों की टीम
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, इशान ���िशन , सूर्यकुमार यादव.
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क.
इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स.
पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम.
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग.
दक्षिण अफ्रीका : तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज. शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, लिजाड विलियम्स.
श्रीलंका : दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उप-कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्ष्णा, डुनिथ वेललागे, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा.
बांग्लादेश : शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शंटो (उपकप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान , हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब.
अफगानिस्तान : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक.
नीदरलैंड : स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ’डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वान डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब ज़ुल्फ़िकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










