ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर को टीम के लिए एमएस धौनी जैसे फिनिशर की तलाश
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि उनकी टीम को सीमित ओवरों के क्रिकेट में महेंद्र सिंह धौनी या माइकल बेवन जैसे फिनिशर की तलाश है.
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि उनकी टीम को सीमित ओवरों के क्रिकेट में महेंद्र सिंह धौनी या माइकल बेवन जैसे फिनिशर की तलाश है. न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 मार्च से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला ऑस्ट्रेलियाई मध्यक्रम को आजमाने का अच्छा मौका होगी.
लैंगर के हवाले से आईसीसी ने कहा, ‘हम खुशकिस्मत रहे कि अतीत में हमारे पास माइक हस्सी या माइकल बेवन जैसे खिलाड़ी रहे हैं जो बेहतरीन फिनिशर थे. एम एस धौनी को भी इसमें महारत हासिल है. जोस बटलर ने इंग्लैंड के लिए यह काम बखूबी किया है.’
उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई टीम को इसकी जरूरत है. यह जगह अभी पक्की नहीं है और सभी के लिए मुकाबला खुला है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए