ePaper

अफगानिस्तान के खिलाफ 292 रन बनाने में ऑस्ट्रेलिया को आ जाएंगी छींकें

Updated at : 07 Nov 2023 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
अफगानिस्तान के खिलाफ 292 रन बनाने में ऑस्ट्रेलिया को आ जाएंगी छींकें

Mumbai: Afghanistan's Ibrahim Zadran celebrates his century during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between Afghanistan and Australia at the Wankhede Stadium, in Mumbai, Tuesday, Nov. 7, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil) (PTI11_07_2023_000255B)

वर्ल्ड कप 2023 के लीग मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदाबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 291 रन बना लिए. ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जीतने के लिए 292 रन बनाने होंगे. वर्ल्ड कप में इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने कभी इतना बड़ा रन चेज नहीं किया है.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 के लीग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान ने 291 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 292 रन बनाने होंगे. वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने अब तक इतने बड़े लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल नहीं की है. अफगानिस्तान के लिए इब्राहीम जादरान ने 129 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और चार छक्के जड़े.

undefined

बाद में आए राशिद खान ने भी आक्रामक पारी खेली और जादरान के साथ 28 गेंद पर 58 रनों की साझेदारी की. राशिद ने तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 18 गेंद पर 35 रन बनाए.

undefined

विश्व कप पारी के आखिरी 10 ओवरों में अफगानिस्तान द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन

96/2 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई वानखेड़े, 2023

68/4 बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023

68/5 बनाम वेस्टइंडीज, लीड्स, 2019

आखिरी पांच ओवरों में जोड़े गए 64 रन विश्व कप की एक पारी में उनका सर्वोच्च स्कोर है, जो पिछले महीने दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ 47/3 से बेहतर है.

undefined

विश्व कप में अफगानिस्तान के लिए सर्वोच्च टीम स्कोर

291/5 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई WS, 2023

288 बनाम वेस्टइंडीज, लीड्स, 2019

286/2 बनाम पाकिस्तान, चेन्नई, 2023

284 बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023

272/8 बनाम भारत, दिल्ली, 2023

undefined

अफगानिस्तान के लिए विश्व कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्के

9 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई डब्ल्यूएस, 2023

8 बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2019

8 बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 2023

7 बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिस्टल, 2019

7 बनाम भारत, दिल्ली, 2023

undefined

विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

132* – नील जॉनसन (जिम्बाब्वे), लॉर्ड्स, 1999

130 – क्रिस हैरिस (न्यूजीलैंड), चेन्नई, 1996

129* – इब्राहिम जादरान (एएफजी), मुंबई डब्ल्यूएस, 2023

117 – शिखर धवन (भारत), द ओवल, 2019

116 – रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड), धर्मशाला, 2023

undefined

विश्व कप मैच में अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक 50 से अधिक रन

3 बनाम पाकिस्तान, चेन्नई, 2023

3 बनाम श्रीलंका, पुणे, 2023

3 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई डब्ल्यूएस, 2023

undefined

अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 292 रनों का लक्ष्य दिया है. अफगान बल्लेबाजों ने आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को जमकर धोया. जादरान के शतक के अलावा सलामी बल्लेबाज गुरबाज ने 21 रन बनाया. रहमत शाह ने 30 रन बनाए. कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 26 रन बनाए. जबकि अजमतुल्लाह उमरजई ने 22 रन बनाए.

undefined

इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान की ओर से वर्ल्ड कप में शतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वर्ल्ड कप में इससे पहले कोई भी बल्लेबाज यह कारनाम नहीं किया था. जादरान ने 143 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 129 रन बनाए.

undefined

अफगानिस्तान के बल्लेबाजी आक्रमण के आगे कोई भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नहीं टीक पाए. जोश हेजलवुड ने सबसे अधिक दो विकेट चटकाए. जबकि मिशेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और एडम जंपा ने एक-एक विकेट लिए. स्टार्क सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 9 ओवर में 70 रन लुटाकर केवल एक विकेट चटकाए.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola