भारत का 49 दिन का वेस्टइंडीज दौरा छह जुलाई से, देखें पूरा कार्यक्रम

नयी दिल्ली : भारत अपने 49 दिवसीय कैरेबियाई दौरे पर दो अभ्यास मैच खेलने के बाद 21 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला टेस्ट खेलेगा. भारतीय टीम छह जुलाई को सेंट किट्स पहुंचेगी और वार्नर पार्क पर नौ जुलाई से दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी. इसी स्थान पर 14 […]
नयी दिल्ली : भारत अपने 49 दिवसीय कैरेबियाई दौरे पर दो अभ्यास मैच खेलने के बाद 21 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला टेस्ट खेलेगा. भारतीय टीम छह जुलाई को सेंट किट्स पहुंचेगी और वार्नर पार्क पर नौ जुलाई से दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी. इसी स्थान पर 14 से 16 जुलाई तक तीन दिवसीय अभ्यास मैच भी खेला जाएगा.
बीसीसीआई ने बयान में कहा कि सर विव रिचर्ड्स स्टेडियम में पहले टेस्ट के बाद दूसरा टेस्ट जमैका के सबीना पार्क में 30 जुलाई से खेला जाएगा. भारतीय टीम इसके बाद तीसरे टेस्ट के लिए सेंट लूसिया जाएगी जहां नौ अगस्त से डेरेन सैमी क्रिकेट स्टेडियम में अगला टेस्ट खेला जाएगा. श्रृंखला का अंतिम टेस्ट 18 अगस्त से त्रिनिदाद के क्वीन्स पार्क ओवल में खेला जाएगा. टीम 23 अगस्त को स्वदेश रवाना होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




