विवादास्पद तरीके से आउट होने पर पेन ने की डीआरएस की आलोचना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2019 5:01 PM

विज्ञापन

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में विवादास्पद तरीके से आउट होने के बाद क्रिकेट की डीआरएस प्रणाली की आलोचना करते हुए कहा कि इस प्रणाली के नतीजों से वह निराश और नाराज हो गये हैं. पेन ने अपनी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक खेली और वह […]

विज्ञापन

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में विवादास्पद तरीके से आउट होने के बाद क्रिकेट की डीआरएस प्रणाली की आलोचना करते हुए कहा कि इस प्रणाली के नतीजों से वह निराश और नाराज हो गये हैं.

पेन ने अपनी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक खेली और वह अपना पहला टेस्ट शतक जड़ने के करीब थे जब न्यूजीलैंड ने अंपायर के नाट आउट फैसले की समीक्षा ली और उन्हें नील वैगनर ने 79 रन के स्कोर पर पगबाधा आउट किया. प्रसारक एबीसी द्वारा डीआरएस के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘फिर से शुरू मत करो.’

उन्होंने इस गेंद के बारे में कहा, ‘मैंने दूर से सोचा कि यह पिच हुई है और वह खिलाड़ी ‘अराउंड द विकेट’ गेंदबाजी कर रहा है और आपको लाइन में हिट करते हुए स्टंप पर हिट करना मुश्किल है. ‘कुछ कमेंटेटर भी इस बात से सहमत थे कि वैगनर की गेंद किस तरह से लाइन में पहुंचकर पेन के मिडिल स्टंप तक जा सकती है.

पेन की निराशा इसलिए भी बढ़ गयी क्योंकि न्यूजीलैंड के रॉस टेलर शुरू में पगबाधा दिये जाने के बाद समीक्षा में बच गये. गेंद स्टंप हिट करती हुई दिख रही थी लेकिन ट्रैकिंग तकनीक में यह ऊपर जाती दिखी. पेन ने कहा, ‘और फिर आपने अंत में देखा, वह बच गया और क्रीज पर है जबकि गेंद स्टंप हिट कर रही थी लेकिन यह ऊपर जा रही थी. इसलिए यह निराशाजनक है और इससे मैं नाराज हूं.’ उन्होंने तकनीक की सटीकता के बारे में कहा, ‘मेरे कुछ संशय हैं, इसमें कोई शक नहीं है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola