टीम इंडिया की जीत के लिए कुछ भी करुंगा : दिनेश कार्तिक

चेन्नई : अनुभवी क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने शनिवार को यहां कहा कि वह किसी भी मुश्किल परिस्थिति का हिस्सा बनना चाहेंगे जिससे युवाओं का काम आसान हो और टीम जीत दर्ज कर सके. कार्तिक ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, मैंने कभी कुछ अलग करने की कोशिश नहीं की है. मैं खुद से कहता […]
चेन्नई : अनुभवी क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने शनिवार को यहां कहा कि वह किसी भी मुश्किल परिस्थिति का हिस्सा बनना चाहेंगे जिससे युवाओं का काम आसान हो और टीम जीत दर्ज कर सके.
कार्तिक ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, मैंने कभी कुछ अलग करने की कोशिश नहीं की है. मैं खुद से कहता हूं कि खुद ही मैच जीतांऊ. मैं उस स्थिति का हिस्सा बनना चाहता हूं ताकि युवाओं को आसानी हो.
कार्तिक और उनकी पत्नी स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल यहां परिमल पैटर्न की 10वीं सालगिरह के मौके पर मौजूद थे जिसकी स्थापना भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व अनुकूलन ट्रेनर शंकर बासु ने की है.
कार्तिक ने कहा, मुझे लगता है कि यह जरूरी है कि मैं अपने अनुभव और ताकत का इस्तेमाल कर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाल कर जीत तक ले जाऊं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




