ग्रेग चैपल ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से खुद किया अलग, बोर्ड को नये चयनकर्ता की तलाश

Updated:
विज्ञापन

सिडनी : ग्रेग चैपल ने गुरुवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का अपना पद छोड़ने की घोषणा की जिसके बाद सीए को नये राष्ट्रीय चयनकर्ता की तलाश है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से 87 टेस्ट और 74 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले पूर्व कप्तान चैपल पिछले नौ साल से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय प्रतिभा मैनेजर और चयनकर्ता थे. पूर्व […]

विज्ञापन

सिडनी : ग्रेग चैपल ने गुरुवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का अपना पद छोड़ने की घोषणा की जिसके बाद सीए को नये राष्ट्रीय चयनकर्ता की तलाश है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से 87 टेस्ट और 74 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले पूर्व कप्तान चैपल पिछले नौ साल से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय प्रतिभा मैनेजर और चयनकर्ता थे.

विज्ञापन

पूर्व टेस्ट विकेटकीपर ग्राहम मनाऊ अब ‘नेशनल टेलेंट एंड पैथवे मैनेजर’ की अतिरिक्त भूमिका भी निभाएंगे. नये चयनकर्ता की घोषणा बाद में की जाएगी.

मौजूदा चयन पैनल में चैपल के अलावा अध्यक्ष ट्रेवर होन्स और कोच जस्टिन लैंगर शामिल हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख केविन रोबर्ट्स ने खेल के प्रति उत्कृष्ट सेवा के लिए 71 साल के चैपल की सराहना की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola