धर्मशाला में बारिश ने भारत-अफ्रीका का खेल बिगाड़ा, अब HPCA लौटाएगा दर्शकों का पैसा

Updated:
विज्ञापन

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) ने मंगलवार को घोषणा की कि वह भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बारिश के कारण रद्द कर दिये गये पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकटों की धनराशि गुरुवार से वापस करना शुरू कर देंगे. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 15 सितंबर को यहां भारी बारिश […]

विज्ञापन

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) ने मंगलवार को घोषणा की कि वह भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बारिश के कारण रद्द कर दिये गये पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकटों की धनराशि गुरुवार से वापस करना शुरू कर देंगे.

विज्ञापन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 15 सितंबर को यहां भारी बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया था. मैच में टॉस नहीं हुआ था और इसलिए दर्शक टिकटों की धनराशि वापस पाने के हकदार हैं.

एचपीसीए ने कहा कि जिन दर्शकों ने स्टेडियम के आधिकारिक बॉक्स आफिस से टिकट खरीदे हैं उनकी धनराशि 19 सितंबर से 22 सितंबर के बीच लौटायी जाएगी. दर्शकों को अपनी टिकट और सरकार से जारी फोटो परिचय पत्र दिखाना होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola