ऑस्ट्रेलिया की नजरें 18 साल में इंग्लैंड में पहली एशेज शृंखला जीतने पर

लंदन : ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथे टेस्ट के लिये गुरुवार को उतरेगी तो उसका लक्ष्य 2001 के बाद इंग्लैंड में पहली एशेज शृंखला जीतना होगा और शानदार फार्म में चल रहे स्टीव स्मिथ उसके ‘ट्रंपकार्ड’ साबित होंगे. टिम पेन की टीम ने ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड को हराकर पांच मैचों की शृंखला में 2-1 से बढ़त […]
लंदन : ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथे टेस्ट के लिये गुरुवार को उतरेगी तो उसका लक्ष्य 2001 के बाद इंग्लैंड में पहली एशेज शृंखला जीतना होगा और शानदार फार्म में चल रहे स्टीव स्मिथ उसके ‘ट्रंपकार्ड’ साबित होंगे. टिम पेन की टीम ने ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड को हराकर पांच मैचों की शृंखला में 2-1 से बढ़त बना ली. एक मैच बाकी रहते ऑस्ट्रेलिया ने एशेज अपने पास रखना सुनिश्चित कर लिया.
शृंखला में बराबरी के लिये विश्व कप विजेता इंग्लैंड को स्मिथ के बल्ले पर अंकुश लगाना होगा जो पांच पारियों में 134 से अधिक की औसत से 671 रन बना चुके हैं. गेंद से छेड़खानी प्रकरण में एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद लौटे स्मिथ ने मैनचेस्टर में दोहरे शतक समेत तीन शतक और दो अर्धशतक जमाये हैं. ऑस्ट्रेलिया की ताकत उसकी तेज गेंदबाजी भी रही है. जोश हेजलवुड और दुनिया के नंबर एक गेंदबाज पैट कमिंस मिलकर 42 विकेट ले चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




