ePaper

#WIvIND : भारत के खिलाफ शीर्ष क्रम की विफलता से होल्डर निराश

Updated at : 25 Aug 2019 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
#WIvIND : भारत के खिलाफ शीर्ष क्रम की विफलता से होल्डर निराश

नार्थ साउंड (एंटीगा) : वेस्टइंडीज के शीर्ष क्रम बल्लेबाजों के प्रदर्शन से निराश कप्तान जेसन होल्डर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि चुनौतियों के सामने नहीं टिक पाना एक आम चीज बन गयी है. भारत के पहली पारी के 297 रन के स्कोर के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम विश्व चैम्पियनशिप के शुरुआती टेस्ट […]

विज्ञापन

नार्थ साउंड (एंटीगा) : वेस्टइंडीज के शीर्ष क्रम बल्लेबाजों के प्रदर्शन से निराश कप्तान जेसन होल्डर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि चुनौतियों के सामने नहीं टिक पाना एक आम चीज बन गयी है.

भारत के पहली पारी के 297 रन के स्कोर के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम विश्व चैम्पियनशिप के शुरुआती टेस्ट मैच में 222 रन पर सिमट गयी थी. होल्डर ने इस पर निराशा व्यक्त की.

होल्डर ने कहा, बहुत निराश हूं. यह हमारे बल्लेबाजों के लिये अब सामान्य चीज बन गयी है. हमारे शीर्ष क्रम के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं, जबकि मध्यक्रम और निचलेक्रम ने काफी बेहतरीन काम किया है.

उन्होंने कहा, लड़के अच्छा कर रहे हैं, उनका प्रयास बेहतरीन है. यह पिच ऐसी नहीं है कि आप किसी टीम को सस्ते में समेट दो. हमें उम्मीद है कि हम भारत को जल्दी रोककर लक्ष्य का पीछा करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola