ePaper

क्रिस गेल ने तोड़ा ब्रायन लारा का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले कैरेबियाई बने

Updated at : 11 Aug 2019 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिस गेल ने तोड़ा ब्रायन लारा का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले कैरेबियाई बने

पोर्ट आफ स्पेन : क्रिस गेल भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में उतरने के साथ ही 300 वनडे खेलने वाले वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी बन गये. भारत के खिलाफ ही सितंबर 1999 में टोरंटो में अपने वनडे करियर की शुरुआत करने वाले गेल ने दिग्गज ब्रायन लारा का रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने 1990 […]

विज्ञापन

पोर्ट आफ स्पेन : क्रिस गेल भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में उतरने के साथ ही 300 वनडे खेलने वाले वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी बन गये.

भारत के खिलाफ ही सितंबर 1999 में टोरंटो में अपने वनडे करियर की शुरुआत करने वाले गेल ने दिग्गज ब्रायन लारा का रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने 1990 से 2007 के बीच 299 वनडे मैच खेले थे.

गेल ने कहा, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. मैंने सोचा भी नहीं था कि मैं कभी इस मुकाम पर पहुंच पाऊंगा. मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करता हूं कि मैं अपना 300वां मैच खेल रहा हूं. निसंदेह मैं इस प्रारूप में खेलने का लुत्फ उठा रहा हूं.

वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने इसे विशिष्ट उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा, 300 मैच काफी अधिक मैच होते हैं. हमारे ड्रेसिंग रूम में मौजूद कुछ खिलाड़ी इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते. गेल वनडे मैचों का तिहरा शतक पूरा करने वाले दुनिया के 21वें बल्लेबाज बन गये हैं.

भारत के सचिन तेंदुलकर 463 मैच के साथ शीर्ष पर हैं. भारत के मोहम्मद अजहरूद्दीन 1998 में 300 वनडे खेलने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे. भारत के कुल छह खिलाड़ियों ने जबकि श्रीलंका के सर्वाधिक सात खिलाड़ियों ने 300 या इससे अधिक वनडे खेले हैं.

पाकिस्तान के तीन तथा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के दो-दो खिलाड़ी इस मुकाम पर पहुंचे हैं. न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का कोई भी खिलाड़ी अभी तक 300 वनडे नहीं खेल पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola