ePaper

भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम के ऊपर नहीं उड़ सकेंगे विमान

Updated at : 09 Jul 2019 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम के ऊपर नहीं उड़ सकेंगे विमान

मैनचेस्टर : भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को यहां होने वाले सेमीफाइनल के दौरान ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम के ऊपर विमान उड़ान नहीं भर सकेंगे क्योंकि स्टेडियम को ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है. श्रीलंका के खिलाफ हैडिंग्ले में टीम इंडिया के लीग मैच के दौरान निजी विमान से भारत विरोधी बैनर लहराए गए […]

विज्ञापन

मैनचेस्टर : भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को यहां होने वाले सेमीफाइनल के दौरान ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम के ऊपर विमान उड़ान नहीं भर सकेंगे क्योंकि स्टेडियम को ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है.

श्रीलंका के खिलाफ हैडिंग्ले में टीम इंडिया के लीग मैच के दौरान निजी विमान से भारत विरोधी बैनर लहराए गए थे जिसके बाद यह कदम उठाया गया है. यह फैसला यहां स्थानीय अधिकारियों से सलाह मशविरे के बाद लिया गया है.

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई को यह जानकारी दी है. इस फैसले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, हमने सुरक्षा में चूक की बात स्पष्ट तौर पर बताई थी और हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया था. इसके तहत ईसीबी ने सीईओ राहुल जोहरी को पुष्टि की है कि एक दिन के लिए ओल्ड ट्रैफर्ड के वायु क्षेत्र को ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित किया गया है.

शनिवार को भारत और श्रीलंका के बीच मैच के दौरान कई बाद हैंडिंग्ले के वायु क्षेत्र में ब्रेडफोर्ड से निजी विमान ने उड़ान भरी थी जिस पर ‘भारत भीड़ द्वारा पीटकर हत्या बंद करो’ और ‘कश्मीर के लिए न्याय’ जैसे बैनर लगे थे.आईसीसी को इस घटना से शर्मसार होना पड़ा था क्योंकि यह इस तरह की दूसरी सुरक्षा चूक थी. इससे पहले अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान भी एक विमान ने ‘बलूचिस्तान के लिए न्याय’ का बैनर लहराया था. स्टेडियम परिसर के अंदर झड़प के बाद कई प्रशंसकों को बाहर किया गया था. माना जा रहा है कि बैनर लहराए जाने के बाद यह झड़प हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola