भारत न्यूजीलैंड विश्व कप मुकाबले पर बारिश पर खतरा

Updated:
विज्ञापन

नाटिंघम : भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार को ट्रेंट ब्रिज में खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को दोपहर के बाद बारिश की संभावना कम है और ऐसे में कम ओवरों का मैच हो सकता है. इंग्लैंड में पिछले […]

विज्ञापन

नाटिंघम : भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार को ट्रेंट ब्रिज में खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को दोपहर के बाद बारिश की संभावना कम है और ऐसे में कम ओवरों का मैच हो सकता है. इंग्लैंड में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है और स्थानीय मौसम विभाग ने लोगों के लिए एक चेतावनी जारी की है.

स्थानीय वेबसाइट ‘नाटिंघमपोस्ट’ की खबर के मुताबिक, इस सप्ताह के अधिकतर समय के लिए नाटिंघम क्षेत्र में बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. नाटिंघम के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को शाम सात बजे तक भारी बारिश की आशंका है.

वेबसाइट के मुताबिक, गुरुवार को दोपहर तक हल्की बारिश होगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम तापमान के 10 से 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola