भारतीय क्रिकेट टीम में निकली भर्ती, फील्डिंग कोच और फिजियो के पद के लिए आप भी कर सकते हैं आवेदन

Updated:
विज्ञापन

BCCI Jobs (Pic-AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में दो अहम पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. सीनियर महिला टीम के लिए फील्डिंग कोच और सीनियर पुरुष टीम के लिए हेड फिजियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति की जाएगी. योग्य उम्मीदवार 16 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. जानें जरूरी योग्यता और आवेदन से जुड़ी जानकारी.

विज्ञापन

BCCI Recruitment: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में दो अहम पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. बोर्ड को सीनियर महिला क्रिकेट टीम के लिए फील्डिंग कोच और सीनियर पुरुष टीम के लिए हेड फिजियोथेरेपिस्ट की तलाश है. इन पदों पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार 16 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. बीसीसीआई ने मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन

महिला टीम के लिए फील्डिंग कोच की तलाश

बीसीसीआई ने सीनियर महिला क्रिकेट टीम के लिए फील्डिंग कोच का पद निकाला है. हाल ही में मुनीष बाली ने इस जिम्मेदारी को संभाला था. उनका पिछला कार्यकाल जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू वनडे और टी20 सीरीज के दौरान रहा था. भारतीय महिला टीम की फील्डिंग पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय रही है. खासकर कैच छोड़ने की समस्या ने टीम की चिंता बढ़ाई है. ऐसे में नए फील्डिंग कोच के सामने खिलाड़ियों की फील्डिंग में सुधार करना बड़ी चुनौती होगी.

बीसीसीआई के मुताबिक, इस पद पर नियुक्त होने वाले कोच को विश्वस्तरीय फील्डिंग यूनिट तैयार करने के लिए योजनाएं बनानी होंगी और उन्हें लागू भी करना होगा. इसके अलावा अभ्यास सत्र और मैच के दौरान खिलाड़ियों को फील्डिंग की ट्रेनिंग देना, उनकी तकनीक सुधारना और अलग-अलग मैच परिस्थितियों में उनके प्रदर्शन का आकलन करना भी जिम्मेदारी में शामिल होगा.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ 1st ODI: फ्री में कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे मैच? जानें लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स

पुरुष टीम के लिए नए हेड फिजियो की तलाश

बीसीसीआई (एक्स)
बीसीसीआई (एक्स)

बीसीसीआई ने सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के लिए हेड फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर भी आवेदन मांगे हैं. यह पद कमलेश जैन के इस्तीफे के बाद खाली हुआ है. उन्होंने सितंबर में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. अब बोर्ड इस जिम्मेदारी के लिए अनुभवी उम्मीदवार की तलाश कर रहा है.

ये भी पढ़ें: IPL 2027 Auction: प्लेयर्स को रिटेन करने के लिए मिला और समय, अब इस दिन सामने आएगी सभी टीमों की लिस्ट

हेड फिजियो पद के लिए क्या है योग्यता?

बीसीसीआई ने हेड फिजियोथेरेपिस्ट पद के लिए कुछ जरूरी योग्यताएं तय की हैं. आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास फिजियोथेरेपी सेवाएं देने का कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए. इसके साथ ही शीर्ष स्तर के खिलाड़ियों या किसी टीम के साथ काम करने का अनुभव भी जरूरी है.

बोर्ड ने उच्च प्रदर्शन वाली टीम के साथ काम कर चुके उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने की बात कही है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय या उच्च स्तरीय क्रिकेट टीमों के साथ काम करने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के पास इस पद के लिए बेहतर अवसर हो सकता है.

16 नवंबर है आवेदन की आखिरी तारीख

इन दोनों पदों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2026 तय की गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीसीसीआई की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. पदों से जुड़ी विस्तृत जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें: ICC Rankings: गेंदबाजों की रैंकिंग में वैष्णवी ने लगाई लंबी छलांग, 94वें नंबर पर पहुंचीं; देखें टॉप-10 की लिस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola