Asian Games 2026: महिला खिलाड़ियों ने पुरुषों से ज्यादा जीते गोल्ड, 24 साल बाद फिर रचा इतिहास

Updated:
विज्ञापन

गोल्ड जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नागोया एशियाड 2026 में महिला खिलाड़ियों का दबदबा रहा. पुरुषों से ज़्यादा 11 गोल्ड जीतकर भारतीय बेटियों ने खेल की बदलती तस्वीर पेश की. जानें किन खेलों में किया शानदार प्रदर्शन.

विज्ञापन

Asian Games 2026 Indian Women Gold Medals: “हमारी छोरियां छोरो से कम हैं के...” फिल्म का यह डायलॉग अब भारतीय खेलों की बदलती तस्वीर पर भी बिल्कुल फिट बैठता है. नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने पुरुषों से ज्यादा गोल्ड मेडल जीते हैं. भारत के 21 स्वर्ण पदकों में महिलाओं ने अकेले 11 गोल्ड जीते, जबकि पुरुष खिलाड़ियों के खाते में सात स्वर्ण आये. तीन गोल्ड मिक्स्ड इवेंट से मिले. यानी इस बार भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने में महिला खिलाड़ियों का योगदान पुरुषों से कहीं ज्यादा रहा.

विज्ञापन

24 साल बाद फिर पुरुषों से आगे निकलीं महिलाएं

नागोया में महिलाओं के इस प्रदर्शन की अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है, क्योंकि यह भारतीय खेलों के इतिहास में एक खास पड़ाव है. एशियन गेम्स में भारत की महिला खिलाड़ियों ने पहली बार 2002 के बुसान एशियाड में पुरुषों को गोल्ड के मामले में पीछे छोड़ा था. तब महिलाओं ने छह स्वर्ण जीते थे, जबकि पुरुष खिलाड़ियों के खाते में पांच गोल्ड आये थे.

इसके बाद एक बार फिर पुरुष खिलाड़ी गोल्ड की संख्या में आगे निकलते रहे. अब 24 साल बाद नागोया में भारतीय महिलाओं ने दोबारा पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है. इस बार अंतर भी मामूली नहीं रहा. महिलाओं ने पुरुषों से चार गोल्ड ज्यादा जीते.

ये भी पढ़ें: Asian Games Opinion: 800 करोड़ खर्च, फिर भी दक्षिण कोरिया से क्यों पीछे भारत? 140 करोड़ वाले देश के खेल सिस्टम से कौन पूछेगा सवाल

1951 से 2026 तक बदलती तस्वीर

तीरंदाजी में गोल्ड जीतने के बाद भारतीय महिला खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
तीरंदाजी में गोल्ड जीतने के बाद भारतीय महिला खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)

भारतीय खेलों में महिलाओं की यह सफलता अचानक नहीं आयी है. एशियन गेम्स के इतिहास में भारतीय महिला खिलाड़ियों का सफर धीरे-धीरे मजबूत हुआ है. भारत को एशियाड में पहला गोल्ड महिला 4×100 मीटर रिले में मिला था. 1982 में जब एशियाई खेलों की मेजबानी भारत ने की, तब स्वर्ण जीतने वाली महिला खिलाड़ियों की संख्या दो तक पहुंची.

इसके बाद महिला खिलाड़ियों की मौजूदगी लगातार मजबूत होती गयी. 2002 के बुसान एशियन गेम्स में पहली बार ऐसा मौका आया, जब भारतीय महिलाओं ने पुरुष खिलाड़ियों से ज्यादा गोल्ड अपने नाम किये. महिलाओं ने छह और पुरुषों ने पांच स्वर्ण जीते. लेकिन उस उपलब्धि के बाद महिलाओं को दोबारा पुरुषों से आगे निकलने में 24 साल लग गये.

नागोया में महिला खिलाड़ियों ने किन खेलों में दिखाया दम?

 भारतीय महिला हॉकी टीम (फोटो—एक्स)
भारतीय महिला हॉकी टीम (फोटो—एक्स)

नागोया एशियन गेम्स में भारत की महिला खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन किया. शूटिंग, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कुश्ती और दूसरे खेलों में महिलाओं ने भारत की पदक उम्मीदों को मजबूत किया. खास बात यह रही कि भारतीय महिलाओं ने केवल एक-दो स्टार खिलाड़ियों के दम पर यह उपलब्धि हासिल नहीं की. अलग-अलग खेलों में कई खिलाड़ियों ने दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन किया और भारत के गोल्ड मेडल का आंकड़ा बढ़ाया. यही भारतीय खेलों में आ रहे बदलाव की सबसे बड़ी तस्वीर है.

ये भी पढ़ें: एशिया कप के बाद एशियन गेम्स का भी बादशाह बना भारत, पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड

सिर्फ गोल्ड नहीं, सोच भी बदल रही है

महिला खिलाड़ियों की इस सफलता को सिर्फ 11 गोल्ड के आंकड़े तक सीमित करके देखना सही नहीं होगा. इसके पीछे भारतीय खेलों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, बेहतर प्रशिक्षण, अंतरराष्ट्रीय अनुभव और बड़े मंच पर दबाव झेलने की क्षमता भी नजर आती है.

कभी भारतीय खेलों में महिलाओं से उम्मीदें कुछ चुनिंदा खेलों तक सीमित रहती थीं. अब तस्वीर बदल रही है. क्रिकेट से लेकर शूटिंग, तीरंदाजी, एथलेटिक्स और दूसरे खेलों तक भारतीय बेटियां लगातार अपनी जगह बना रही हैं. नागोया में 11 गोल्ड इसी बदलती तस्वीर का सबसे मजबूत प्रमाण हैं.

2002 में छह गोल्ड, 2026 में 11 स्वर्ण

अगर सिर्फ इन दो एशियाड को सामने रखकर देखें, तो बदलाव और साफ दिखाई देता है. 2002 में भारतीय महिलाओं ने छह गोल्ड जीतकर पुरुषों को पीछे छोड़ा था. 2026 में उन्होंने 11 स्वर्ण अपने नाम कर इस उपलब्धि को और बड़े अंतर से दोहराया. 24 साल में सिर्फ यह नहीं बदला कि महिलाएं पुरुषों से आगे निकलीं, बल्कि महिलाओं के गोल्ड जीतने की क्षमता भी कई गुना मजबूत हुई.

नागोया एशियन गेम्स का यह आंकड़ा भारतीय खेलों के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि यह बता रहा है कि भारत की बेटियां अब सिर्फ पदक की दावेदार नहीं हैं. वे गोल्ड की सबसे बड़ी दावेदार और कई मौकों पर भारत की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बन चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: क्या कारतूस की कमी से पिछड़ा एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग प्रदर्शन? 28 शूटिंग इवेंट में भारत ने जीते महज 15 मेडल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola