ePaper

पश्चिमी सिंहभूम में राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन, ये टीम बनी विजेता

Updated at : 25 Oct 2023 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिमी सिंहभूम में राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन, ये टीम बनी विजेता

मैच के बाद डॉ विजय सिंह गागराई ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हॉकी एक अंतरराष्ट्रीय खेल है. यह बंदगांव प्रखंड में बड़े पैमाने पर खेला जाता है.

विज्ञापन

अनिल तिवारी, बंदगांव : पश्चिमी सिंहभूम के बंदगाव में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन हुआ. ये प्रतियोगिता टेबो पंचायत के लोसोलिकिर गांव में हुआ था. समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई थे. फाइनल मुकाबला साईकटा हॉकी टीम और खूंटी जिला के तुतुयू हॉकी टीम के बीच खेला गया. निर्धारित समय तक दिनों टीम एक भी गोल नहीं कर सकी. जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट कर मैच का नतीजा निकालने का प्रयास किया गया. जहां दोनों टीम का स्कोर बराबर रहा. इसके बाद लॉटरी के माध्यम मैच का नतीजा निकालने का फैसला हुआ. जिसमें खूंटी की तुतुयू हॉकी टीम विजेता बनी. विजेता और उप-विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

मैच के बाद डॉ विजय सिंह गागराई ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हॉकी एक अंतरराष्ट्रीय खेल है. यह बंदगांव प्रखंड में बड़े पैमाने पर खेला जाता है. यहां के खिलाड़ी हॉकी खेल में देश विदेश में भी जाकर खेल चुके हैं. जो कि हम लोगों के लिए एक गर्व की बात है. उन्होंने कहा खेल या स्पोर्ट्स क्रियाओं में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास दूसरों से अच्छा होता है.

Also Read: पश्चिमी सिंहभूम में बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो छात्रों की मौत

यह हमें जीवन में बहुत सारी आवश्यक चीजों को सीखने का मौका देता है. यह हमारे व्यक्तित्व, आत्मविश्वास के स्तर में विकास और शारीरिक व मानसिक संतुलन बनाये रखने में मदद करता है. खेल हमें जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना करने और शरीर और मस्तिष्क को तनाव रहित बनाने में मदद करता है. खेल मित्रता की भावना को विकसित करने, एकसाथ काम करने की आदत को बढ़ावा देता है.

उन्होंने कहा आधुनिक शिक्षा प्रणाली में, शिक्षा को और अधिक दिलचस्प बनाने के लिए खेल को शिक्षा का अभिन्न अंग बना दिया गया है. बता दें कि हॉकी प्रतियोगिता में 24 टीमों ने भाग लिया था. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से मुखिया प्रतिनिधित्व मांगरा ओडिया, सिरका टोप्पनो, एलिजर हंस, सुलेमान हंस, भीमसेन बोदरा, दुबये बोदरा, दजीयल हंस, लुतार हंस, समेत कई लोगों का योगदान रहा. खेल प्रतियोगिता में हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola