ePaper

Jharkhand Naxal News : नक्सल प्रभावित लांजी पहाड़ी में बन रही थी पहली बार सड़क, लेवी के लिए नक्सलियों ने चाईबासा में मचाया उत्पात, सड़क निर्माण में लगे वाहनों को फूंक डाला

Updated at : 08 Apr 2021 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Naxal News : नक्सल प्रभावित लांजी पहाड़ी में बन रही थी पहली बार सड़क, लेवी के लिए नक्सलियों ने चाईबासा में मचाया उत्पात, सड़क निर्माण में लगे वाहनों को फूंक डाला

Jharkhand Naxal News, चाईबासा न्यूज : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र लांजी पहाड़ी में बुधवार को नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया. आपको बता दें कि वैष्णवी कंस्ट्रक्शन द्वारा लांजी पहाड़ी में लगभग ढाई करोड़ की लागत से साढ़े तीन किलो मीटर सड़क निर्माण किया जा रहा है. दिन के करीब ढाई बजे दर्जनों की संख्या में हथियार बंद नक्सली लांजी पहाड़ी से उतरे. सड़क निर्माण कार्य में लगे मुंशी व मजदूरों के साथ जमकर मारपीट की. लगभग दो घंटे तक मुंशी को नक्सलियों ने बंधक बना कर रखा. नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे हाइवा, ट्रैक्टर, मिक्सर मशीन समेत चार वाहन को आग के हवाला कर दिया.

लांजी पहाड़ी के बीच में पुलिया निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ भी जम कर मारपीट की. मालूम रहे कि चार मार्च को महाराजा प्रमाणिक के दस्ते ने डाइरेक्शनल क्लेमोर माइन विस्फोट कर झारखंड जगुवार के तीन जवान हरद्वार साह, देवेंद्र पंडित, किरण सुरिन शहीद हो गये जबकि तीन जवान घायल हो गये थे. इसके बाद काफी दिनों तक नक्सलियों की गतिविधि लांजी पहाड़ी में शांत थी. कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सड़क निर्माण कार्य को तेजी से किया जा रहा था. लगभग 60 प्रतिशत सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने लेवी के लिये या फिर पुलिस को आमंत्रण देने के लिये वाहन को आग हवाले किया है. नक्सली घटना के बाद लांजी पहाड़ी में दहशत का माहौल है. कंस्ट्रक्शन कंपनी के मजदूर नक्सलियों का आंतक देख जान बचा कर भाग खड़े हुये. पुलिस लांजी पहाड़ी के पास पहुंच चुकी है. शाम होने के कारण पुलिस सर्च अभियान नहीं चला पायी थी.

Also Read: IRCTC/Indian Railways News : इंतजार खत्म, 72 साल बाद गोड्डा को ट्रेन की सौगात, गोड्डा रेलवे स्टेशन से आज दिल्ली के लिए खुलेगी हमसफर एक्सप्रेस, पढ़िए पूरी डिटेल्स

पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि लांजी में 2.5 किमी पीसीसी सड़क बन रही है. मामले को लेकर सड़क निर्माण के संवेदक से बात नहीं हो पायी है. जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया गया है, वह किसी विचारधारा वालों का नहीं है. इस सड़क के निर्माण से ग्रामीण काफी खुश थे. लोगों ने बुधवार की शाम करीब 5 बजे धुंआ उठते हुए देखा था. घटना का सत्यापन किया जायेगा. इसके बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है.

Also Read: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिम्स ब्लड बैंक के लिए किया रक्तदान, मानव जीवन की रक्षा के लिए बताया संजीवनी, आम लोगों से की रक्तदान की अपील

ग्रामीणों ने उन्हें बताया था कि गांव में जब कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाता है तो उन्हें खटिया पर लादकर इलाज के लिए ले जाना पड़ता है. कई लोग अस्पताल तक भी नहीं पहुंच पाते हैं और रास्ते में ही उनकी मौत हो जाती है. वहां पहली बार सड़क बन रही थी. लिहाजा सड़क निर्माण से ग्रामीणों में काफी खुशी थी. ग्रामीणों के लिए इस सड़क की काफी महत्ता थी. ऐसे में सड़क बनाने में अवरोध नहीं करना चाहिए था. यदि इसमें अवरोध कर रहे हैं तो यह ग्रामीणों के खिलाफ है. नक्सल प्रभावित क्षेत्र लांजी पहाड़ी में बुधवार को नक्सलियों ने उत्पात मचाने तथा Hindi News से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola