ePaper

घाटशिला : बनटोला में हर्षोल्लास के साथ देश बांदना आयोजित, पशु और प्रकृति के संबंध को दर्शाता है सोहराय

Updated at : 15 Nov 2023 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला : बनटोला में हर्षोल्लास के साथ देश बांदना आयोजित, पशु और प्रकृति के संबंध को दर्शाता है सोहराय

घाटशिला प्रखंड के चेंगजोड़ा स्थित बनटोला में मंगलवार को परंपरा और हर्षोल्लास के साथ देश बांदना का आयोजन हुआ. सोहराय पर्व के अंतिम दिन माझी राम किशोर मुर्मू के नेतृत्व में गोरू खुंटाव किया गया.

विज्ञापन

घाटशिला प्रखंड के चेंगजोड़ा स्थित बनटोला में मंगलवार को परंपरा और हर्षोल्लास के साथ देश बांदना का आयोजन हुआ. सोहराय पर्व के अंतिम दिन माझी राम किशोर मुर्मू के नेतृत्व में गोरू खुंटाव किया गया. एवीपी फुटबॉल मैदान में ग्रामीणों ने मांदर की थाप पर बैलों को नचाया गया. महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सोहराय गीत गाकर बैलों की आरती उतारी. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने कहा कि सोहराय पर्व मानव के साथ पशु और प्रकृति के संबंध को दर्शाता है. यह जनजातियों का महान पर्व है. पशुधन के प्रति कृतज्ञता प्रकट की जाती है.

खुंटाव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जांवायटोला के संजय हांसदा को प्रथम पुरस्कार दिया गया. ऊपर पावड़ा के सूरज सोरेन को द्वितीय और चेंगजोड़ा के सुनाराम टुडू को तृतीय पुरस्कार मिला. विभिन्न क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान बैल लेकर पहुंचे थे. प्रतिभागियों को जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, मुखिया फागू सोरेन,घाटशिला लैंपस अध्यक्ष शांखो मुर्मू, भाजपा नेता दुर्गा दंडपात ने पुरस्कृत किया. मौके पर गोपीनाथ मुर्मू, भादो मांडी, मंगल मुर्मू, रामसाय सोरेन, जुझार सोरेन, ईश्वर हांसदा, फागू मुर्मू, सुदाम मुर्मू, लखन मुर्मू, दुलाल मुर्मू, जुनू बिसई समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

Also Read: जमशेदपुर : छठ को लेकर शहर के 62 नदी-तालाब पर बेहतर व्यवस्था की तैयारी, किये जा रहे विशेष इंतजाम

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola