ePaper

Van Mahotsav 2022: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संतुलन का दिया संदेश

Updated at : 14 Aug 2022 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
Van Mahotsav 2022: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संतुलन का दिया संदेश

Van Mahotsav 2022: सरायकेला-खरसावां के कुचाई प्रखंड की अरुवां पंचायत के जोडासरजम गांव में रविवार को वन महोत्सव-2022 का आयोजन किया गया. केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि जल, जंगल व जमीन सुरक्षित रहेंगे, तो ही हम सुरक्षित रहेंगे.

विज्ञापन

Van Mahotsav 2022: सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड की अरुवां पंचायत के जोडासरजम गांव में रविवार को वन महोत्सव-2022 का आयोजन किया गया. केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि जल, जंगल व जमीन सुरक्षित रहेंगे, तो हम सभी सुरक्षित रहेंगे. पूर्व में वनों से संबंधित कानून तो बनाया गया, परंतु उसमें वनाश्रितों के हितों की अनदेखी की गयी थी. बाद में पहले के कानूनों में संशोधन करते हुए जंगलों के पास के गांव व जंगलों में रहने वाले आदिवसियों के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिये कानून बनाये गये. वन अधिकार अधिनियम को सही मायने में लागू करने के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय मिल कर कार्य कर रहे हैं.

पर्यावरण व प्रकृति से ही हमारा अस्तित्व जुड़ा हुआ है

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश में जलवायु परिवर्तन का संकट सामने दिख रहा है. इससे बचाव के लिये जरूरी है कि हम अपने जंगल को बचाकर रखें. उन्होंने कहा कि जीवन के लिए पर्यावरण संतुलन जरूरी है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रकृति का सृजन उत्सव अपने पूरे उत्कर्ष पर है और हमें इसमें भागीदार बनने के लिये प्रेरित कर रहा है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण व प्रकृति से ही हमारा अस्तित्व जुड़ा हुआ है. पर्यावरण का संतुलन ही हमारे जीवन का आधार है. हमारे पूर्वजों ने हमें प्रकृति के साथ रहना सिखाया है, परंतु जनसंख्या बढ़ने के कारण जंगलों का भी ह्रास हुआ है.

Also Read: Jharkhand News : कांग्रेस की गौरव यात्रा संपन्न, मंत्री रामेश्वर उरांव ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

मृतक के आश्रित को मिला 3.5 लाख मुआवजा

कार्यक्रम के दौरान वन विभाग द्वारा जंगली हाथी के हमले से मृत खरसावां के परगनाथडीह निवासी बलराम केराय की पत्नी केराय को साढ़े तीन लाख रुपये तथा हाथी के हमले से घायल सोखानडीह के कुमुंद उरांव को 15 हजार रुपये का चेक दिया गया. मौके पर डीएफओ आदित्य नारायण, एसीएफ प्रमोद कुमार, रेंजर शश प्रकाश रंजन, प्रकाश चंद्रा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शैलेंद्र सिंह, जिला प्रभारी जेबी तुबिद, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, जिलाध्यक्ष विजय महतो, रामनाथ महतो, उदय बोदरा, सुदामा हाईबुरु, रमेश हांसदा, गणेश माहली, अमित केशरी, मंगल सिंह मुंडा, विश्वजीत प्रधान, सावित्री बानरा, सुमंत मोहंती, रानी हेंब्रम, सुशील षाडंगी, नयन नायक, विवेकानंद प्रधान, प्रशांत महतो, इंद्रजीत उरांव, मंजु बोदरा, जिप सदस्य जींगी हेंब्रम, बीडीओ सुजाता कुजुर, शैलेंद्र सिंह, लखीराम मुंडा, विजय महतो, दुलाल स्वांसी, मंगल सिंह मुंडा, सुमंत मोहंती आदि मौजूद थे.

रिपोर्ट: शचिंद्र कुमार दाश, खरसावां

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola