Rama Ekadashi 2026: रमा एकादशी पर करें इन 6 चीजों का दान, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा

Updated:
विज्ञापन

रमा एकादशी पर दान करते हुए सांकेतिक तस्वीर (एआई)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रमा एकादशी 5 नवंबर को मनाई जा रही है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है. मान्यता है कि अन्न, पीले वस्त्र, फल और घी समेत कुछ चीजों का दान करना शुभ और पुण्यदायी होता है. आइए जानते हैं कि ये चीजें कौन-सी हैं.

विज्ञापन

Rama Ekadashi 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने शुक्ल और कृष्ण पक्ष की 11वीं तिथि को एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने की परंपरा है. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को रमा एकादशी कहा जाता है. वर्ष 2026 में रमा एकादशी का व्रत 5 नवंबर, गुरुवार को रखा जा रहा है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ दान-पुण्य करना बहुत ही शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रमा एकादशी पर जरूरतमंदों को दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

रमा एकादशी पर किन चीजों का दान करना चाहिए?

1. अन्न का दान करें

भारतीय परंपरा में अन्नदान को सबसे महत्वपूर्ण दानों में से एक माना गया है. ऐसे में रमा एकादशी के दिन जरूरतमंद और गरीब लोगों को भोजन या अनाज का दान कर सकते हैं. मान्यता है कि इससे पुण्य की प्राप्ति होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

2. पीले वस्त्रों का दान

माना जाता है कि भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद प्रिय है. ऐसे में रमा एकादशी के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पीले वस्त्रों का दान करना शुभ माना जाता है. कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है.

ये भी पढ़ें: Rama Ekadashi Vrat Niyam 2026: व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानें जरूरी नियम

3. फल का दान करें

यदि आप चाहें तो इस दिन गरीबों, जरूरतमंदों या मंदिर में फलों का दान कर सकते हैं. इस दिन फलों का दान करना बहुत ही शुभ और पुण्यदायी माना जाता है.

4. दीपक और घी का दान

इस दिन मंदिर में दीपक या घी का दान भी कर सकते हैं. मान्यता है कि इससे जीवन में सकारात्मकता आती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.

5. जरूरतमंदों को धन का दान

इस पावन दिन पर अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीबों और जरूरतमंदों को धन का दान करना भी शुभ माना जाता है. कहते हैं कि इससे धन-समृद्धि में बरकत होती है.

6. गौ माता के लिए चारे का दान

हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है. रमा एकादशी के दिन गौशाला में गायों के लिए हरे चारे या अन्य उचित आहार का दान कर सकते हैं. इस दिन गौ सेवा और चारे का दान करना बहुत ही पुण्यदायी माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Rama Ekadashi 2026: कब किया जाएगा रमा एकादशी व्रत का पारण? जानें शुभ मुहूर्त और सही विधि

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola