ePaper

Jaya Kishori Bhajan: जया किशोरी के ये 5 भजनों ने सबको बना दिया अपना दिवाना, जानिए कितने करोड़ मिले हैं व्यूज

Updated at : 24 Dec 2020 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
Jaya Kishori Bhajan: जया किशोरी के ये 5 भजनों ने सबको बना दिया अपना दिवाना, जानिए कितने करोड़ मिले हैं व्यूज

Jaya Kishori Song: जया किशोरी एक मशहूर कथा वाचक और भजन गायिका है. जया किशोरी जी के बहुत से गाने ऐसे हैं जिन्हें लाखों ही नहीं बल्कि करोड़ों बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है. जया किशोरी बचपन से ही भगवान कृष्ण की भक्त रही हैं और इनके भजनों में भी इनकी कृष्ण भक्ति नजर आती है. जया किशोरी अपने भजनों से तो कभी कथाओं से लोगों को जगाने का काफी प्रयास करती रहती हैं.

विज्ञापन

Jaya Kishori Song: जया किशोरी एक मशहूर कथा वाचक और भजन गायिका है. जया किशोरी जी के बहुत से गाने ऐसे हैं जिन्हें लाखों ही नहीं बल्कि करोड़ों बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है. जया किशोरी बचपन से ही भगवान कृष्ण की भक्त रही हैं और इनके भजनों में भी इनकी कृष्ण भक्ति नजर आती है. जया किशोरी अपने भजनों से तो कभी कथाओं से लोगों को जगाने का काफी प्रयास करती रहती हैं. जया किशोरी जी (Jaya kishori ji) बहुत कम उम्र में ही आध्यात्म के मार्ग पर चल पड‍़ी और बहुत कम समय में भारत के अलावा विदेशों में भी उनके लाखों श्रोता बन गए, जो उनके कथा वाचन को काफी पसंद करते हैं. जया किशोरी मात्र 9 साल की छोटी सी उम्र में ही संस्कृत में लिंगाष्ठ्कम, शिव तांडव स्त्रोतम, रामाष्ठ्कम आदि कई स्त्रोतों को गाना शुरू कर दिया था.

आज जया किशोरी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. इनके सत्संग में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है. इन्होंने सोशल मीडिया पर भी इनके कई फॉलोअर्स हैं. जया किशोरी की कृष्ण भक्ति को देखते हुए उन्हें शुरुआती शिक्षा देने वाले गुरु गोविंदराम मिश्र ने जया किशोरी को राधा नाम दिया. यहां देखिए जया किशोरी के सबसे ज्यादा देखे और सुने गये भजन…

मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है

‘मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है’ बेहद ही खूबसूरत कृष्ण गीत, जिसे सुनने से मन को शांति मिलती है. कई सिंगर्स ने इस गीत को अपनी आवाज दी है. लेकिन जया किशोरी की आवाज में इस भजन को खूब पसंद किया गया. गाने को 64,019,591 बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है.

‘काली कमली वाला मेरा यार है मेरे मन का मोहन तू दिलदार है’

‘काली कमली वाला मेरा यार है मेरे मन का मोहन तू दिलदार है’ इस भजन को भी खूब पसंद किया गया. यूट्यूब पर 50,596,503 व्यूज मिल चुके हैं. जोश से भरे इस गाने को आप भी सुनिए…

मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने…
https://www.youtube.com/watch?v=nik9buiM-2k

मेरी लगी श्याम संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने… इस खूबसूत से कृष्ण गीत को यूट्यूब पर 33,250,684 बार देखा जा चुका है। ये भजन मन को मोहित कर देता है.

‘हम तुम्हारे हैं प्रभु जी तुम हमारे हो, तुम हमारे ही रहोगे ओ मेरे प्रियतम’

‘हम तुम्हारे हैं प्रभु जी तुम हमारे हो, तुम हमारे ही रहोगे ओ मेरे प्रियतम’ जया किशोरी का ये गीत पुराना है. लेकिन इसे आज भी सुना जाता है. इस गाने को 21,540,685 व्यूज मिल चुके हैं.

सजा दो घर को गुलशन सा अवध में राम आए आए हैं.
https://www.youtube.com/watch?v=2_XL1t5euPw

सजा दो घर को गुलशन सा अवध में राम आए आए हैं… इस खूबसूत से श्रीराम भजन को यूट्यूब पर 543,825 बार देखा जा चुका है। ये भजन मन को मोहित कर देता है.

News Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola