ePaper

Holi 2021 Date: क्या है होलाष्टक, क्यों इस दौरान नहीं होते शुभ कार्य, इस साल कब होगा होलिका दहन, कब मनेगी रंगों के त्योहर होली

Updated at : 22 Feb 2021 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
Holi 2021 Date: क्या है होलाष्टक, क्यों इस दौरान नहीं होते शुभ कार्य, इस साल कब होगा होलिका दहन, कब मनेगी रंगों के त्योहर होली

Holi 2021 Date, Time, Holashtak, Holika Dahan, Importance, Significance: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि में होली मनाने की परंपरा होती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार कब रंगों का त्योहार होली, देश भर में धूमधाम से मनाया जाएगा. दरअसल, इस बार 28 को होलिका दहन पड़ रही है और 29 मार्च को होली मनाने मनाई जाएगी. इसी के साथ चैत्र कृष्ण पक्ष की शुरुआत भी हो जाएगी.

कब है होलाष्टक

ज्योतिष शास्त्र की माने तो हिंदू धर्म में होली से 8 दिन पहले किसी भी शुभ कार्य को करना सही नहीं माना गया है. इसे लेकर कुछ मान्यताएं भी है. इन आठ दिनों के दौरान होलाष्टक तिथि मनाने की परंपरा होती है. ऐसी मान्यता है कि इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जाने चाहिए. इसे अशुभ माना गया है. यही कारण है कि शादी, गृह प्रवेश समेत अन्य मांगलिक कार्य संवत जलने के बाद शुरू होते है. हालांकि, यह इस बात का प्रतीक होता है कि होली का आगमन हो चुका है. आइए जानते हैं कि इस बार होलिका दहन और होली का मुहूर्त कब है.

पौराणिक कथाओं के अनुसार जब प्रहलाद को उसकी बुआ होलिका ने जलती आग पर बिठाकर मारना चाहा तो वे खुद उसमें लिप्त हो गई. लेकिन, विष्णु भक्त प्रह्लाद को कुछ भी नहीं हुआ. दरअसल, राक्षस हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को यह वरदान प्राप्त था कि वह आग में जल नहीं सकती है. ऐसे में उसी की आज्ञा के बाद होलिका ने प्रहलाद को मारने के लिए यह तरकीब अपनाई थी. हालांकि, भगवान विष्णु के परम भक्त होने के कारण उसकी जान बच गयी.

होलिका दहन से होली तक की तिथि

  • होलिका दहन तिथि: 28 मार्च 2021

  • पूर्णिमा तिथि शुरू: 28 मार्च 2021, रविवार सुबह 3:27 से

  • पूर्णिमा तिथि समाप्त: 29 मार्च 2021, सोमवार रात 12:17 तक

  • भद्रा पूंछ: 29 मार्च 2021 की सुबह 10:13 से लेकर सुबह 11:16 तक

  • भद्रा मुख: 29 मार्च 2021, 11:16 से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक

Posted By: Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola