Diwali 2026 Date: 8 या 9 नवंबर कब मनाई जाएगी दिवाली? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Updated:
विज्ञापन

दीवाली पूजा की सांकेतिक तस्वीर (एआई)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Diwali 2026 Date: दिवाली का त्योहार 8 नवंबर को मनाया जाएगा. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है. जानें दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और दीपावली से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं.

विज्ञापन

Diwali 2026 Date: दिवाली का त्योहार माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की आराधना को समर्पित है. इस दिन लोग अपने घरों को दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाते हैं और शाम को माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में आर्थिक संकट दूर होता है, धन-धान्य में वृद्धि होती है और खुशहाली आती है.

विज्ञापन

दिवाली 2026 में कब है?

साल 2026 में दिवाली रविवार, 8 नवंबर को मनाई जाएगी. यह पर्व हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा करने और रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद अयोध्या लौटे थे. उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीप जलाए थे. तभी से दिवाली पर दीप जलाने की परंपरा की शुरुआत मानी जाती है.

दिवाली 2026 में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की अमावस्या तिथि और लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त इस प्रकार है.

  • दिवाली की तारीख: 8 नवंबर 2026, रविवार
  • अमावस्या तिथि शुरू: 8 नवंबर, सुबह 11:27 बजे
  • अमावस्या तिथि समाप्त: 9 नवंबर, दोपहर 12:31 बजे
  • लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त: शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक
  • प्रदोष काल: शाम 5:31 बजे से रात 8:09 बजे तक

दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा की विधि

  • दिवाली से पहले घर और पूजा स्थल को अच्छी तरह साफ करें. इसके बाद घर को दीपों और लाइटों से सजाएं.
  • पूजा स्थल पर एक चौकी रखें और उस पर साफ कपड़ा बिछाकर माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें.
  • भगवान के सामने घी या तेल का दीपक जलाएं. इसके बाद भगवान गणेश का ध्यान करके पूजा शुरू करें.
  • भगवान को रोली, अक्षत, फूल, फल, धूप-दीप और मिठाई अर्पित करें.
  • माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करें. इस दौरान माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं.
  • अंत में भगवान की आरती करें और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना करें.

दिवाली पर माता लक्ष्मी की पूजा का क्या है महत्व?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की रात माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य का आगमन होता है. भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और शुभ कार्यों का आरंभ करने वाला माना जाता है. इसलिए दिवाली पर माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है. यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक माना जाता है.

ये भी पढ़ें: नहाय-खाय 2026 कब है? जानें तारीख, मुहूर्त, मिट्टी के चूल्हे का महत्व और नियम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola