झारखंड में दुर्गा विसर्जन के दौरान क्यों निकलता है मशाल जुलूस? जानें 169 साल पुरानी परंपरा

Updated:
विज्ञापन

मशाल के साथ श्रद्धालु (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Chakradharpur Mashal Julus: झारखंड के चक्रधरपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान मशाल जुलूस निकालने की अनोखी परंपरा है. जानें 1857 के विद्रोह और अंग्रेजों से जुड़ी एक ऐतिहासिक कहानी साथ ही इस परंपरा का इतिहास और महत्व.

विज्ञापन

चक्रधरपुर मशाल जुलूस: झारखंड के चक्रधरपुर में दशहरा मनाने का अंदाज कुछ अलग है. यहां मां दुर्गा की विदाई के दौरान लोग हाथों में मशाल लेकर जुलूस निकालते हैं. ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकलने वाला यह जुलूस सिर्फ धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि 1857 के विद्रोह और राजा अर्जुन सिंह से जुड़ी एक कहानी की याद भी दिलाता है.

विज्ञापन

जब राजा अर्जुन सिंह को बचाने के लिए जुटे थे लोग

इस परंपरा के पीछे की कहानी 1857 के उस दौर से जुड़ी है, जब देश के कई हिस्सों में ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह हो रहा था. इसी दौरान झारखंड के पोरहाट के राजा अर्जुन सिंह ने भी अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया था.

ये भी पढ़ें: आयुध पूजा कब होगी? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, विधि और परंपरा

कहा जाता है कि अंग्रेज राजा अर्जुन सिंह को पकड़ना चाहते थे. उन्हें उम्मीद थी कि दुर्गा पूजा के अवसर पर राजा अपने महल जरूर लौटेंगे. इसी सोच के साथ अंग्रेजों ने उनके महल के सामने डेरा डाल दिया और उनके आने का इंतजार करने लगे.

लेकिन राजा अर्जुन सिंह के लिए यह आसान नहीं था. जब वह महल के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि अंग्रेज पहले से ही वहां मौजूद हैं. ऐसे में उनके सामने महल तक पहुंचने और अंग्रेजों की नजरों से बचने की चुनौती थी.

मशालों की रोशनी में राजा ने दिया अंग्रेजों को चकमा

कहानी के अनुसार, उस समय पोरहाट के लोग अपने राजा की मदद के लिए आगे आए. बड़ी संख्या में लोग मशालें लेकर महल के आसपास जुटने लगे. चारों तरफ मशालों की रोशनी और लोगों की मौजूदगी के बीच राजा अर्जुन सिंह को छिपकर महल में प्रवेश करने का मौका मिल गया.

ये भी पढ़ें: बिहार-झारखंड में मां दुर्गा का खोइछा भरते समय इन 8 चीजों को रखना माना जाता है शुभ

इस तरह राजा अंग्रेजों को चकमा देने में सफल रहे. यह कहानी लोगों के बीच राजा और उनकी प्रजा के आपसी जुड़ाव की याद के रूप में सुनाई जाती है.

मां दुर्गा की विदाई में आज भी जिंदा है यह परंपरा

कहा जाता है कि चक्रधरपुर में हर साल इसी घटना की याद में मशाल जुलूस निकाला जाता है. खास बात यह है कि यहां मां दुर्गा की प्रतिमा को किसी ट्रक या दूसरी गाड़ी पर रखकर नहीं ले जाया जाता. लोग अपने कंधों पर मां की प्रतिमा उठाते हैं और ढोल-नगाड़ों के साथ उन्हें विदाई देते हैं.

इस तरह चक्रधरपुर का दुर्गा विसर्जन आस्था और इतिहास की याद को एक साथ जोड़ता है. मां दुर्गा की विदाई के साथ निकलने वाला मशाल जुलूस लोगों को राजा अर्जुन सिंह और उनकी मदद के लिए आगे आए लोगों की कहानी भी याद दिलाता है.

ये भी पढ़ें: जयंती क्या है और इसे सिर पर क्यों रखा जाता है? जानें नवरात्र की इस परंपरा का महत्व

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola