धनतेरस से पहले बुध की उल्टी चाल का कमाल, 22 दिन इन 5 राशि वालों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते
बुध का स्वाति नक्षत्र में वक्री चाल (फोटो- एआई)
धनतेरस से पहले 3 नवंबर 2026 को बुध स्वाति नक्षत्र में उल्टी चाल शुरू किया है, जो 5 राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी है.
Mercury Retrograde 2026: व्यापार और वाणी का कारक बुध का नक्षत्र परिवर्तन हुआ है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार 3 नवंबर 2026 को सुबह 5 बजकर 33 मिनट पर बुध उल्टी चाल में स्वाति नक्षत्र में प्रवेश किया है. बुध ग्रह इस नक्षत्र में 25 नवंबर 2026 तक रहेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित धनंजय पांडेय के अनुसार, बुध ग्रह वक्री (उल्टी चाल) में नक्षत्र परिवर्तन करना 5 राशियों के जातकों के लिए खास रहेगा.
वृषभ राशि (Taurus)
करियर: कामकाज में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए नई योजना बना सकते हैं.
व्यापार: पुराने सौदों की समीक्षा करने और ग्राहकों से बातचीत दोबारा शुरू करने का अवसर मिल सकता है.
धन: बजट बनाने और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने से आर्थिक स्थिति को बेहतर ढंग से संभाल सकते हैं.
परिवार: बातचीत के दौरान संयम रखने से पारिवारिक मतभेदों को दूर करने में मदद मिल सकती है.
मिथुन राशि (Gemini)
करियर: कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को नए अवसरों की तलाश में सफलता मिल सकती है.
व्यापार: कारोबार में नई रणनीति बनाने और पुराने ग्राहकों से संपर्क मजबूत करने का मौका मिल सकता है.
धन: आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने से लाभ की संभावनाएं बन सकती हैं.
वाणी: बातचीत के तरीके में सुधार होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ तालमेल बेहतर हो सकता है.
कन्या राशि (Virgo)
करियर: पहले किए गए कामों में सुधार करने और पुरानी गलतियों से सीखने का अवसर मिल सकता है.
व्यापार: पुराने ग्राहकों से दोबारा संपर्क करने और लंबित सौदों पर बातचीत करने से फायदा हो सकता है.
धन: लेन-देन के दस्तावेजों की जांच करें और किसी भी वित्तीय समझौते को ध्यान से पढ़ें.
वाणी: महत्वपूर्ण बातचीत में स्पष्टता बनाए रखें. जल्दबाजी में कोई वादा करने से बचें.
तुला राशि (Libra)
करियर: नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिल सकते हैं.
व्यापार: व्यापारियों को नए संपर्क बनाने और कारोबार के विस्तार की योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है.
धन: आय बढ़ाने के नए विकल्पों पर विचार कर सकते हैं. हालांकि, जल्दबाजी में निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा. रिश्ते: बातचीत में स्पष्टता रखने से पुराने मतभेद सुलझाने में मदद मिल सकती है.
कुंभ राशि (Aquarius)
करियर: नई योजनाओं पर काम करने और अपनी योग्यता साबित करने के अवसर मिल सकते हैं.
व्यापार: मार्केटिंग, ऑनलाइन कारोबार और संचार से जुड़े काम करने वालों को नई रणनीतियों से फायदा मिल सकता है.
धन: रुके हुए आर्थिक मामलों की समीक्षा करने और खर्चों को व्यवस्थित करने का समय रहेगा.
शिक्षा: विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की रणनीति में बदलाव करने से फायदा मिल सकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
