सीयूजे में स्वास्थ्य पत्रकारिता पर दो दिवसीय कार्यशाला में लिम्फेटिक फाइलेरियासिस के बारे में दी गयी जानकारी

Published by : Mithilesh Jha Updated At : 05 Aug 2023 7:50 PM

विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन की झारखंड इकाई के डॉ अभिषेक पॉल ने फाइलेरिया से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि किसी भी विषय पर अपनी बात को प्रभावी तरीके से व्यक्त करने के लिए उस विषय पर तकनीकी जानकारी आवश्यक है.

विज्ञापन

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड) के ब्राम्बे परिसर में स्वास्थ्य पत्रकारिता पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. ‘लिम्फेटिक फाइलेरियासिस पर रिपोर्टिंग : चुनौतियां और समाधान’ विषयक वर्कशॉप का 5 5 अगस्त को समापन हुआ. कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़ी स्वयंसेवी संस्था एवं झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), गेट्स फाउंडेशन, पीसीआई, ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटेजीज, सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च जैसी संस्थाओं की भी भागीदारी रही.

तकनीकी सत्र में दी फाइलेरिया से जुड़ी तकनीकी जानकारी

कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत तकनीकी सत्र से हुई, जिसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन की झारखंड इकाई के डॉ अभिषेक पॉल ने फाइलेरिया से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि किसी भी विषय पर अपनी बात को प्रभावी तरीके से व्यक्त करने के लिए उस विषय पर तकनीकी जानकारी आवश्यक है. उन्होंने फाइलेरिया के बारे में मौजूदा स्वास्थ्य सुविधा और फाइलेरिया उन्मूलन में आ रही चुनौतियों के बारे में बताया. कहा कि प्रत्येक नागरिक जो फाइलेरिया से प्रभावित जिलों में रहते हैं, उन्हें फाइलेरिया के विषय में जागरूक करने की जरूरत है. उन्होंने मीडिया के स्टूडेंट्स से अपील की कि वे आने वाले दिनों में फाइलेरिया जारूकता और उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाएं.

फाइलेरिया रोगियों की परेशानियों के बारे में बताया

तकनीकी सत्र के बाद वर्चुअल सत्र में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के पेशेंट नेटवर्क प्रतिनिधि रणविजय कुमार और नेहा ने फाइलेरिया रोग से ग्रसित मरीजों की परेशानियों के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि कैसे लोग फाइलेरिया के बारे में कई मिथकों से जूझ रहे हैं और उन्हें इस रोग के असली कारण के विषय में कोई जानकारी नहीं है.

Also Read: सेंट्रल यूनिवर्सिटी निर्माण घोटाले के आरोपी पर मेहरबान झारखंड भवन निर्माण निगम, दे दी गयी ये बड़ी जिम्मेदारी

नेशनल ट्रॉपिकल डिजीज पर भी हुई चर्चा

दूसरे दिन के तीसरे सत्र में बतौर वक्ता पीसीआई इंडिया में नेशनल ट्रॉपिकल डिजीज प्रोग्राम की वरिष्ठ निदेशक राजश्री दास मौजूद थीं. उन्होंने फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सामाजिक कार्य पर पत्रकारिता के छात्रों को संबोधित किया. दूसरे दिन के अंतिम सत्र में गेट्स फाउंडेशन इंडिया के डॉ भूपेंद्र त्रिपाठी ने नेशनल ट्रॉपिकल डिजीज पर चर्चा की. उन्होंने फाइलेरिया की समस्या पर भी विस्तार से चर्चा की. फाइलेरिया के लक्षण पर प्रकाश डालते हुए डॉ भूपेंद्र त्रिपाठी ने सभी मीडिया के विद्यार्थियों से इस गंभीर बीमारी के बारे में जन-जन तक जानकारी पहुंचाने और उसके निदान के लिए उन्हें जागरूक करने की अपील की.

कहानी लेखन प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत

सभी तकनीकी सत्र के बाद मीडिया के विद्यार्थियों के बीच कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रथम पुरस्कार जनसंचार विभाग के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की विद्यार्थी भव्या भारती, द्वितीय पुरस्कार जनसंचार विभाग के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के विद्यार्थी राहुल कुमार और तृतीय पुरस्कार जनसंचार विभाग के स्नातक पाठ्यक्रम की अनुष्का वर्मा को दिया गया.

Also Read: देवघर में खुलेगा सेंट्रल यूनिवर्सिटी! राज्य सरकार से होगी बात, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का आश्वासन

समापन समारोह में ये भी रहे मौजूद

दो दिवसीय कार्यशाला के समापन समारोह में बतौर अतिथि सीयूजे के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया टेक्नोलॉजी के डीन प्रो विमल किशोर मौजूद थे. उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरे विभाग को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों को सम्मनित किया. इस दौरान गेट्स फाउंडेशन इंडिया के डॉ भूपेंद्र त्रिपाठी भी मौजूद थे.

इन लोगों ने कार्यक्रम को बनाया सफल

कार्यक्रम के दौरान जनसंचार विभाग के प्रोफेसर देवव्रत सिंह, सहायक आचार्य डॉ सुदर्शन यादव, सहायक आचार्य डॉ राजेश कुमार, सहायक आचार्य डॉ अमृत कुमार, सहायक आचार्य रश्मि वर्मा, तकनीकी सहायक राम निवास सुथार एवं अजेंगा पमेई मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन जनसंचार विभाग की शोधार्थी पूजा कुमारी एवं पूजा पाठक ने किया. इस दौरान जनसंचार विभाग के लगभग 100 विद्यार्थी मौजूद थे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola