Weather in jharkhad : बढ़ी ठंड, कांके के आगे जम्मू व शिमला भी फेल, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

रांची शहर में न्यूनतम तापमान 07 डिग्री और मैक्लुस्कीगंज में 06 डिग्री रिकाॅर्ड

विज्ञापन

रांची : रांची और आसपास के इलाके में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट अौर पश्चिम से चली ठंडी हवा ने लोगों को ठिठुरा दिया है. स्थिति यह है कि कांके अब शिमला से भी ज्यादा ठंड हो गया है. शनिवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कांके का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पारा गिरने से कांके में अलसुबह घास पर गिरी अोस की बूंदें बर्फ में बदल गयीं. वहीं, रांची शहर के तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी. शनिवार को रांची का न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस था. वहीं, शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. सुबह में लगभग पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चली.

इससे लोग परेशान रहे. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार की सुबह में आकाश में हल्का बादल छाने व धुंध रहने की संभावना है. 21 से 23 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा. न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है. 24 दिसंबर से एक बार फिर आकाश में बादल छाये रहने आैर ठंड बढ़ने की संभावना है.

मैक्लुस्कीगंज में भी गिरा तापमान :

झारखंड के कश्मीर के नाम से मशहूर मैक्लुस्कीगंज में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सर्द हवाओं के कारण शाम होते ही लोग घरों में दुबकने लगे हैं. मैक्लुस्कीगंज के एंग्लो इंडियन बॉबी गॉर्डन के घर में लगे तापमान मापक यंत्र में शनिवार को न्यूनतम तापमान 06 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आनेवाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है.

वहीं, शनिवार अलसुबह में मैक्लुस्कीगंज के चिनाटांड़ में लोगों ने खेत-खलिहान, पौधों आदि पर ओस की जमी हुई बूंदें देखीं. मालूम हो कि पिछले वर्ष मैक्लुस्कीगंज का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया था.

शहर न्यूनतम तापमान

देहरादून 3.4 डिग्री

पटना 6.0 डिग्री

दिल्ली 6.6 डिग्री

श्रीनगर 6.6 डिग्री

डालटनगंज 6.3 डिग्री

चाईबासा 8.1 डिग्री

जमशेदपुर 9.6 डिग्री

दीघा 12.5 डिग्री

कोलकाता 12.5 डिग्री

रांची शहर में न्यूनतम तापमान 07 डिग्री और मैक्लुस्कीगंज में 06 डिग्री रिकाॅर्ड

कांके में घास पर अोस की बूंदें बर्फ में तब्दील, कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल

posted by : sameer oraon

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola