ePaper

Ranchi Violence Case: BJP विधायक सीपी सिंह ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, दोषियों पर की कार्रवाई की मांग

Updated at : 13 Jun 2022 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi Violence Case: BJP विधायक सीपी सिंह ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, दोषियों पर की कार्रवाई की मांग

रांची हिंसा मामले और कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा विधायक सीपी सिंह ने जमकर निशाना साधा. कहा कि हिंसा के बाद आरोपियों के चेहरे साफ है, फिर भी राज्य सरकार गिरफ्तार नहीं कर रही है. उन्होंने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Jharkhand News: रांची हिंसा मामले पर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से भाजपा विधायक सीपी सिंह काफी नाराज दिखे. पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस घटना में कई चेहरे सामने है, लेकिन पुलिस प्रशासन उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है. उन्होंने राज्य सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि उपद्रव फैलाने वाले को सबक मिल सके.

भाजपा विधायक ने उठाए सवाल

भाजपा विधायक श्री सिंह ने कहा कि भले ही राज्य सरकार इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की है, वहीं SIT गठन की बात भी कही जा रही है. ये सिर्फ खानापूर्ति है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब इस मामले में आरोपियों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं, तो गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है.

रांची के लोग शांतिप्रिय, इसे ना करें अशांत

उन्होंने कहा कि किसी को शहर में अशांति फैलाने का अधिकार नहीं है. रांची के लोग शांति प्रिय हैं. इसे अशांत करने की कोशिश ना करें. कहा कि धार्मिक स्थल समेत बिहार के पथ निर्माण मंत्री पर जानलेवा हमला सोची-समझी साजिश है. इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. ऐसे लोगों को चिह्नित कर जल्द से जल्द जेल के सलाखों के पीछे भेजे.

Also Read: Ranchi Violence: रांची हिंसा को लेकर हिरासत में लेने का विरोध, पुलिस बल तैनात, कई इलाकों में बैरिकेडिंग

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उठाए सवाल

उन्होंने इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल भी खड़ा किया. कहा कि घटना के तीन से चार दिन बीत गये, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है. हालांकि, बता दें कि राज्य के डीजीपी ने इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह चुके हैं.

वोट की राजनीति ना करें राज्य सरकार

विधायक श्री सिंह ने कहा कि मांडर विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए राज्य सरकार वोट की राजनीति कर रही है. इस कारण रांची हिंसा मामले में तत्परता नहीं दिखा रही है. वर्तमान सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है, जो कहीं से न्यायोचित नहीं है.

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर किया कटाक्ष

विधायक श्री सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ईडी ऑफिस आने पर कांग्रेसी नेताओं के विरोध प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतागण गांधी परिवार को बचाने के लिए इस तरह का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जो कहीं से न्यायोचित नहीं है. कहा कि विरोध प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी की सुनियोजित है, ताकि ईडी पर दबाव बनाया जाए और राहुल गांधी को ईडी ऑफिस ना आना पड़े. कांग्रेसी नेताओं का विरोध प्रदर्शन सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बचाने का प्रयास है.

Also Read: Jharkhand: राहुल गांधी को ED दफ्तर बुलाए जाने के खिलाफ झारखंड का‍ंग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola