ePaper

Monsoon 2020, Rain, thunderstorm, Weather Forecast : मौसम विभाग की चेतावनी, झारखंड के कई जिलों में वज्रपात व भारी बारिश

Updated at : 20 Jun 2020 11:38 AM (IST)
विज्ञापन
Monsoon 2020, Rain, thunderstorm, Weather Forecast : मौसम विभाग की चेतावनी, झारखंड के कई जिलों में वज्रपात व भारी बारिश

Monsoon 2020, Rain, thunderstorm, Weather Forecast : मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. इसके अनुसार 22 जून तक राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में वज्रपात और भारी बारिश हो सकती है. इसलिए सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसका असर कुछ दिनों तक रहने का अनुमान है.

22 जून तक वज्रपात व भारी बारिश

मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड के लिए चेतावनी जारी की है. इसके अनुसार 22 जून तक झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में वज्रपात की आशंका है. इसके साथ ही भारी बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि झारखंड के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दिख रहा है. इसका असर अगले कुछ दिनों तक रह सकता है. 23 जून से राहत मिलने का अनुमान है.

सतर्क रहने का निर्देश

मौसम विभाग ने 22 जून तक के लिए राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में वज्रपात और भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. इसे लेकर सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 22 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में 65 से लेकर 115 मिमी तक बारिश हो सकती है.

23 जून से राहत की संभावना

23 से 25 जून तक बारिश और वज्रपात से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि इस दौरान कहीं-कहीं 15 से लेकर 64 मिमी तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. पलामू के हरिहरगंज, विश्रामपुर और हंटरगंज में करीब 40 मिमी के आसपास बारिश हुई है. इसके अलावा नीमडीह, चतरा आदि इलाकों में भी 20 से लेकर 30 मिमी तक बारिश हुई है. बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस

राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 29 तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है. अन्य जिलों का अधिकतम तापमान भी 30 से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है. बारिश होने के कारण आर्द्रता बढ़ी हुई है. सभी जिलों में आर्द्रता 80 से 95 फीसदी के बीच रही.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Panchayatnama

लेखक के बारे में

By Panchayatnama

Panchayatnama is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola