ePaper

Mandar Bypoll: वोटर्स को जागरूक करने के लिए रंगोली प्रतियोगिता से लेकर निकाली जा रही प्रभात फेरी

Updated at : 13 Jun 2022 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
Mandar Bypoll: वोटर्स को जागरूक करने के लिए रंगोली प्रतियोगिता से लेकर निकाली जा रही प्रभात फेरी

रांची के मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान तेज है. रंगोली प्रतियाेगिता से लेकर स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जा रही है. साथ ही अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के दिन अपने मतों का प्रयाेग करने की अपील की जा रही है. बता दें कि 23 जून, 2022 को वोटिंग है.

विज्ञापन

Mandar Bypoll: मांडर विधानसभा उपचुनाव 2022 में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता हो, उसको लेकर लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. मांडर विधानसभा क्षेत्र के सभी 5 प्रखंडों में स्वीप के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसके तहत स्कूली छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जा रही है. वहीं, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर मताधिकार के इस्तेमाल का संदेश दिया जा रहा है.

undefined

स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

सोमवार को लापुंग स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी. क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए छात्रों ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए आगामी 23 जून को विधानसभा उपचुनाव में अधिक से अधिक संख्या में वोट करने का आह्वान किया.

रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से वोटिंग का संदेश

इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. जिसमें मतदान से संबंधित रंगोली छात्राओं द्वारा बनायी गयी. इस दौरान रंगोली के माध्यम से अपने मताधिकार के इस्तेमाल का संदेश दिया गया. साथ ही मांडर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से वोटिंग के दिन अधिक से अधिक संख्या में अपने मतों के प्रयोग की अपील की गयी.

Also Read: खूंटी के तोरपा में रोहित सुरीन और रनिया में नेली डहंगा बने प्रमुख, संतोष कर और रेशमा कंडुलना बने उपप्रमुख

अधिकारियों ने कई मतदान केंद्रों का भी किया निरीक्षण

मांडर विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण हो, इसको लेकर जिला प्रशासन की तैयारी धीरे-धीरे अंतिम चरण में है. पिछले दिनों मांडर विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक विवेक पांडेय और व्यय प्रेक्षक अमित कुमार सोनी ने मांडर और चान्हो प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान विभिन्न चेकनाकों का भी निरीक्षण किया. इन चेकनाकों पर उपस्थित स्टैटिक सर्विलांस टीम (Static Surveillance Team- SST) के पदाधिकारियों के कार्यों का भी अवलोकन किया.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola