झारखंड में कोरोना का भयावह रूप, 2681 नये संक्रमित मिले, रांची में तो 10.82% के हिसाब से मिल रहे मरीज
झारखंड में कोरोना के 2681 नये मामले सामने आये हैं. जिसमें अकेले रांची से 1196 संक्रमित मिले हैं. तो वहीं राज्य में साप्ताहिक संक्रमण दर 0.23 फीसदी तक आ गयी है.
रांची : मंगलवार को रांची जिले में ही 1196 संक्रमित मिले. पूर्वी सिंहभूम में 402 संक्रमित मिले. वहीं कोडरमा में 152, हजारीबाग में 94, चतरा में 38, रामगढ़ में 87, प. सिहभूम में 60, पलामू में 17, गढ़वा में 10, लोहरदगा में 10 और लातेहार में 08 संक्रमित मिले हैं.
आपके शहर में
राज्य में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर 0.23 फीसदी तक आ गयी है. यह आंकड़ा 10 दिन पहले तक शून्य था. संक्रमितों के मिलने से राज्य में एक्टिव केस की संख्या 7,681 हो गयी है. राज्य में पूर्वी सिंहभूम में सोमवार को दो संक्रमितों की मौत हो गयी थी.
रांची जिले में 10.82 फीसदी के हिसाब से नये संक्रमित मिल रहे हैं. रांची में मंगलवार को 12,414 लोगों की जांच की गयी, जिनमें से 1196 संक्रमित मिले. वहीं मंगलवार को 43 स्वस्थ भी हुए. स्वास्थ्य विभाग ने पूरी सावधानी बरतने का निर्देश िदया है.
रांची 1196
पूर्वी सिंहभूम 402
बोकारो 162
धनबाद 161
कोडरमा 152
देवघर 109
हजारीबाग 94
रामगढ़ 87
पश्चिम सिंहभूम 60
खूंटी 42
चतरा 38
गुमला 30
गिरिडीह 25
गोड्डा 18
जामताड़ा 17
पलामू 17
सिमडेगा 17
सरायकेला 14
दुमका 12
गढ़वा 10
लोहरदगा 10
लातेहार 08
कुल 2681
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए