Jharkhand: निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के इंतजार के बीच लतरातू में सीएम ने 42 विधायकों के साथ की पार्टी

Updated at : 28 Aug 2022 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand: निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के इंतजार के बीच लतरातू में सीएम ने 42 विधायकों के साथ की पार्टी

झारखंड की राजनीति का पारा चढ़ा हुआ है़ सियासी गतिविधियां उफान पर है. सीएम हेमंत सोरेन द्वारा माइनिंग लीज लिये जाने के मामले में राजभवन के आदेश पर चुनाव आयोग की अधिसूचना का इंतजार है. इसी बीच यूपीए ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए शनिवार की सुबह 11 बजे से गठबंधन के विधायक मुख्यमंत्री आवास पर जुटने लगे थे.

विज्ञापन

Jharkhand Political News: झारखंड की राजनीति का पारा चढ़ा हुआ है़ सियासी गतिविधियां उफान पर है़ं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा माइनिंग लीज लिये जाने के मामले में राजभवन के आदेश पर चुनाव आयोग की अधिसूचना का इंतजार है़ मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है़ इधर यूपीए ने अपनी एकजुटता दिखायी है़ शनिवार की सुबह 11 बजे से गठबंधन के विधायक मुख्यमंत्री आवास पर जुटने लगे थे़ यूपीए विधायक तीन वोल्वो बस पर सवार होकर सीएम आवास से खूंटी के लतरातू पहुंचे़ डैम के किनारे 42 विधायकों की पार्टी चली़ इस गोलबंदी के साथ यूपीए ने सरकार को लेकर नो टेंशन का मैसेज दिया़ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई व दुमका से विधायक बसंत सोरेन दिल्ली से झारखंड पहुंचे और बैठक में शामिल हुए़.

झामुमो, कांग्रेस और राजद के पास 49 विधायकों का साथ

चमरा लिंडा फिलहाल बैठक से दूर रह रहे है़ं झामुमो विधायक सबिता महतो और कांग्रेस विधायक ममता देवी बीमार है़ं दोनों विधायकों ने इसकी सूचना पार्टी नेताओं की दी है़ यूपीए में शामिल झामुमो, कांग्रेस और राजद के पास 49 विधायकों का साथ है़ कांग्रेस के तीन विधायक डॉ इरफान अंसारी, विक्सल नमन कोंगाड़ी और राजेश कच्छप कैशकांड में फंसे होने के कारण कोलकाता में है़ं इधर पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस आलाकमान की नजर है़ देर शाम कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय राजधानी पहुंचे़ और कांग्रेस विधायकों के साथ रणनीति पर चर्चा की.

अब तक राजभवन से पत्र नहीं पहुंचा है आयोग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लीज प्रकरण के मामले में चुनाव आयोग को राज्यपाल रमेश बैस के आदेश का पत्र अब तक नहीं मिला है़ पत्र मिलने के बाद चुनाव आयोग अधिसूचना जारी करेगा़ चुनाव आयोग अपनी अधिसूचना का पत्र विधानसभा को भेजेगा. उल्लेखनीय है कि राज्यपाल ने चुनाव आयोग से मिली सलाह के आधार पर हेमंत सोरेन को सदस्यता के आयोग्य पाया है.

दिन भर ऐसे चलता रहा घटनाक्रम

दिन के 11 बजे से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर गठबंधन के विधायक जुटने लगे

विधायकों के आने सिलसिला दिन के एक बजे तक जारी रहा

एक बजे तक 42 विधायक सीएम आवास पर जुट चुके थे

सीएम आवास के दूसरे दरवाजे से तीन वोल्वो बस पहुंची

यूपीए विधायक बस से दिन के 1.50 बजे मुख्यमंत्री आवास से लतरातू डैम के लिए निकले़ सीएम भी विधायकों के साथ थे.

खूंटी के डीसी-एसपी लतरातू डैम पहुंचे़ यहां सोफे-कुर्सी का इंतजाम किया गया़

डैम में सीएम ने विधायकों के साथ रिफ्रेशमेंट पार्टी की, वोटिंग हुई, सेल्फी का दौर चला

यूपीए विधायक वोल्वो बस पर सवार होकर 5़ 45 बजे सीएम आवास के लिए निकले और रात के करीब 7.30 बजे पहुंचे़

हेमंत के नेतृत्व में एकजुट हैं, हमें डराने की हो रही कोशिश : अविनाश

राज्य में यूपीए नेतृत्व को को लेकर कोई सवाल नहीं है़ हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सारे विधायक एकजुट है़ं राज्य सरकार को कोई खतरा नहीं है़ ऐसी परिस्थिति बनाने की कोशिश हो रही है कि हम डर जाये़ं यह बात कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने रांची पहुंचने के बाद कही. श्री पांडेय ने बताया कि वह विधायकों से बातचीत के लिए आये है़ं तीन विधायकों पर दलबदल मामले में कहा कि कानूनी प्रक्रिया चल रही है़ पार्टी विधायक दल के नेता सबकुछ देख रहे है़ं फ्लोर टेस्ट की नौबत आती है, तो तीनों विधायकों को लाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola