डॉ निशिकांत दुबे का ममता बनर्जी की सांसद महुआ मोईत्रा पर डबल अटैक, कहा- दुबई दीदी
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 27 Oct 2023 6:33 PM
कैश फॉर क्वेरी (प्रश्न पूछने के लिए पैसे) मामले में एथिक्स कमेटी बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे से पूछताछ कर चुकी है. महुआ मोईत्रा को कमेटी ने 31 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया. लेकिन, महुआ ने 31 अक्टूबर को आने में असमर्थता जताई है.
झारखंड में संताल परगना के गोड्डा लोकसभा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की फायरब्रांड सांसद महुआ मोईत्रा पर डबल अटैक किया है. उन्होंने महुआ को ‘दुबई दीदी’ से संबोधित करते हुए कहा है कि इन पर दुबई का ऐसा नशा छाया है कि मेरा (निशिकांत दुबे का) का नाम भी ‘दुबई’ कर दिया है. दरअसल, एथिक्स कमेटी के चेयरमैन को महुआ मोईत्रा ने एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद डॉ निशिकांत दुबे से क्रॉस एग्जामिनेशन यानी पूछताछ की अनुमति देने का आग्रह किया है. इस पत्र में महुआ मोईत्रा ने निशिकांत दुबे का नाम लिखते समय आरोपी श्री दुबे की बजाय श्री दुबई लिख दिया है. शुक्रवार को इसको लेकर भी डॉ दुबे ने महुआ मोईत्रा पर वार कर दिया. साथ ही कहा कि महुआ मोईत्रा गवाह से पूछताछ करना चाहतीं हैं, लेकिन नियम कहता है कि गवाहों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर से दूर रखा जाना चाहिए.
लोकसभा के नियम में है गवाह को सुरक्षा देने की व्यवस्था
डॉ निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ‘दुबई दीदी ने कुछ लोगों का क्रॉस एग्जामिनेशन करने की मांग की है. लोकसभा के नियमों खासकर कौल-शकधर किताब के पेज नंबर 246 में गवाहों को कोर्ट-कचहरी, हल्ला-गुल्ला से दूर रखने की बात कही गई है. उन्होंने आगे लिखा है कि खाता न बही, दुबई दीदी जो कहे, वही सही. डॉ दुबे ने कहा कि जवाब राष्ट्रीय सुरक्षा व भ्रष्टाचार का चाहिए, यहां तो अखाड़ा की तैयारी है.
डॉ निशिकांत दुबे ने एक और ट्वीट किया
उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा कि आरोपी सांसद के ऊपर दुबई का इतना नशा है कि मेरा नाम भी एथिक्स कमेटी के चेयरमैन को लिखे पत्र में दुबई कर दिया है. मोहतरमा ने मेरा नाम दुबे से बदलकर अपने मानसिक स्थिति का वर्णन कर दिया है. हाय रे किस्मत?
कैश फॉर क्वेरी मामले में शिकायतकर्ता से पूछताछ पूरी
कैश फॉर क्वेरी (प्रश्न पूछने के लिए पैसे) मामले में एथिक्स कमेटी शिकायतकर्ता बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे से पूछताछ कर चुकी है. महुआ मोईत्रा को कमेटी ने 31 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया. लेकिन, महुआ ने 31 अक्टूबर को आने में असमर्थता जताई है. उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में 4 नवंबर तक पहले से उनके कई कार्यक्रम तय हैं. इसलिए अभी वह कमेटी के सामने उपस्थित नहीं हो सकेंगी. उन्होंने कमेटी को लिखा है कि वह पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व करतीं हैं. बंगाल में दुर्गा पूजा बड़े पैमाने पर मनाया जाता है. इस उत्सव की वजह से उनके पहले से कई कार्यक्रम तय हैं.
बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी ने लगाए हैं महुआ पर गंभीर आरोप
बता दें कि बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी ने महुआ मोईत्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक शपथ पत्र में उसने कहा है कि संसद में सवाल पूछने के बदले में उन्होंने महुआ मोईत्रा को महंगे उपहार दिए. साथ ही उनके मकान का रिनोवेशन भी करवाया. महुआ ने एथिक्स कमेटी के पैनल से कहा है कि इस मामले में कोई फैसला आए, इसके पहले वह आरोप लगाने वाले बिजनेसमैन से कुछ सवाल पूछना चाहतीं हैं. इसका उन्हें मौका दिया जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










