Internet Addiction: इंटरनेट एडिक्ट हो रहे हैं बच्चे, बचाने के लिए करने होंगे ये उपाय

भारत सरकार ने मेंटल हेल्थ के लिए इस बार बजट में अलग से प्रावधान किया है. इससे इस बात की गंभीरता को समझा जा सकता है. झारखंड में लोगों को हर तरह के एडिक्शन से बचाने के लिए एक केंद्र है. यह केंद्र राजधानी के कांके में स्थित केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान (सीआईपी) में है.
Internet Addiction: डिजिटल युग में हमारी युवा पीढ़ी इंटरनेट एडिक्शन की गिरफ्त में आती जा रही है. छोटे-छोटे बच्चे भी इससे अछूते नहीं हैं. डॉक्टर और एक्सपर्ट्स भी इससे चिंतित हैं. अभिभावकों से अपील कर रहे हैं कि अपने बच्चों को इंटरनेट एडिक्ट बनने से बचायें. अगर वे इंटरनेट एडिक्ट हो गये हैं, तो उसका समय रहते इलाज करायें. अभी से उन्हें नहीं बचाया गया, तो आने वाले दिनों में उन्हें कई तरह के मानसिक रोग हो सकते हैं, जो उनके भविष्य को अंधकारमय बना सकता है.
भारत सरकार ने मेंटल हेल्थ के लिए इस बार बजट में अलग से प्रावधान किया है. इससे इस बात की गंभीरता को समझा जा सकता है. झारखंड में लोगों को हर तरह के एडिक्शन से बचाने के लिए एक केंद्र है. यह केंद्र राजधानी के कांके में स्थित केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान (सीआईपी) में है, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्से से लोग इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे लोगों की बड़ी तादाद है, जो एडिक्शन के शिकार हैं.
Also Read: Internet Addiction: दिमाग पर नशीली दवाओं की तरह असरकर रहा इंटरनेट का नशा, बच्चे और युवा आ रहे चपेट में
सीआईपी कांके के निदेशक प्रो डॉ बासुदेव दास बताते हैं कि अभिभावकों को इसके लिए सचेत होना होगा. बच्चों को मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप और कम्प्यूटर देने की मजबूरी तो है, लेकिन उसके इस्तेमाल को नियंत्रित करना भी जरूरी है. कभी भी बच्चों को इंटरनेट के साथ अकेले न छोड़ें. गैजेट के साथ उन्हें बहुत देर तक अकेला न रहने दें. अगर वे इसका नियंत्रित इस्तेमाल करेंगे, तो सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं.
डॉ दास कहते हैं कि इंटरनेट सबसे बड़े एडिक्शन के रूप में सामने आया है. इससे बच्चों को दूर भी नहीं रख सकते और इसके साथ उन्हें छोड़ भी नहीं सकते. इसलिए अभिभावकों की भूमिका बहुत बढ़ जाती है. उनको समयबद्ध तरीके से इंटरनेट का इस्तेमाल करने दें. किसी भी गैजेट के सीमित इस्तेमाल की ही उन्हें अनुमति दें, ताकि वे उसके एडिक्ट न हो जायें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




