रूपा तिर्की आत्महत्या मामले की जांच करेगी सीबीआई, झारखंड हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

Jharkhand News : साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव ने झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट दायर कर पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी. उन्होंने दाखिल क्रिमिनल रिट में कहा था कि उन्हें पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है.
Jharkhand News , रांची न्यूज : झारखंड के साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की आत्महत्या की जांच अब सीबीआई करेगी. झारखंड हाईकोर्ट ने आज ये आदेश जारी किया है. आपको बता दें कि पिछले दिनों मृतका रूपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव ने झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट दायर कर पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी.
साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव ने झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट दायर कर पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी. उन्होंने दाखिल क्रिमिनल रिट में कहा था कि उन्हें पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है. इसलिए इस मामले की जांच सीबीआई से करायी जाये. आपको बता दें कि पिछले दिनों अनुरंजन अशोक और तीरथ नाथ आकाश ने भी साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की आत्महत्या मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी.
इन्होंने हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में कहा था कि साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की 3 मई 2021 को हत्या कर आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया गया है. रूपा तिर्की ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनकी हत्या की गई थी. इन्होंने अदालत से आग्रह किया था कि इस मामले की सीबीआई जांच करायी जाये, ताकि मृतका के परिजनों को इंसाफ मिल सके.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




