Black Fungus : झारखंड की राजधानी रांची में ब्लैक फंगस से दो मरीजों की मौत, अबतक 29 मरीजों की जा चुकी है जान
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Jul 2021 9:27 PM
Black Fungus, Causes, Symptoms, Treatment: ब्लैक फंगस से झारखंड की राजधानी रांची में दो और मरीजों की मौत हो गयी है. एक की मौत रेलवे अस्पताल व दूसरे की मेडिका अस्पताल हुई है. अबतक प्रदेश में ब्लैक फंगस इंफेक्शन से 29 लोगों की मौत हो चुकी है.
ब्लैक फंगस से झारखंड की राजधानी रांची में दो और मरीजों की मौत हो गयी है. एक की मौत रेलवे अस्पताल व दूसरे की मेडिका अस्पताल हुई है. अबतक प्रदेश में ब्लैक फंगस इंफेक्शन से 29 लोगों की मौत हो चुकी है.
सरकारी आंकड़ों के अनुसार अबतक प्रदेश में 98 कंफर्म मरीज ब्लैक फंगस के मिले हैं जबकि 58 संदिग्ध हैं. इनमें से 29 मरीजों की अबतक मौत हो चुकी है, जबकि 72 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं.
ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस कोरोना की दूसरी लहर के बाद काफी चर्चा में है. इसके आतंक ने लोगों को डरा दिया है. ब्लैक फंगस का इंफेक्शन कोरोना से स्वस्थ होने वाले ज्यादातर ऐसे मरीजों को हुआ है जो डायबिटीज के मरीज हैं और जिन्हें एस्ट्रोराॅयड की मात्रा ज्यादा दी गयी है. कोरोना से रिकवरी के दौरान जिनकी इम्यूनिटी बहुत कमजोर हुई उन्हें भी यह फंगस अपने चपेट में ले रहा है.
-
सर्दी -जुकाम होना
-
सिर में भारीपन
-
आंखों के चारों ओर दर्द होना
-
नाक बहने के दौरान काले रंग के फंगस जैसा कुछ मिलना
-
आंखों का लाल हो जाना
-
आंखों से पानी आना इत्यादि.
Posted By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










