ePaper

Birsa Munda Jayanti 2022: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आएंगी उलिहातू, भगवान बिरसा मुंडा को करेंगी नमन

Updated at : 15 Nov 2022 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda Jayanti 2022: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आएंगी उलिहातू, भगवान बिरसा मुंडा को करेंगी नमन

Birsa Munda Jayanti 2022: जनजातीय गौरव दिवस’ पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर की सुबह झारखंड आयेंगी. वायु सेना के विशेष विमान से राष्ट्रपति सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी.

विज्ञापन

Birsa Munda Jayanti 2022: जनजातीय गौरव दिवस’ पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) 15 नवंबर की सुबह झारखंड आयेंगी. वायु सेना के विशेष विमान से राष्ट्रपति सुबह 8:50 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) पर पहुंचेंगी. यहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री उनकी अगवानी करेंगे. गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद वह 9:10 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से भगवान बिरसा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातू गांव के लिए उड़ान भरेंगी.

Also Read: Jharkhand Foundation Day 2022: बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है सीएनटी, जानें उनके बारे में

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सीआरपीएफ, जैप, एसटीएफ, रैपिड एक्शन फोर्स के अलावा जिला बल की भी तैनाती की गयी है. भगवान बिरसा मुंडा के घर पर प्रोटोकॉल के तहत जो भी लोग मौजूद रहेंगे प्रशासन द्वारा उनकी सूची तैयार की गयी है. डीसी ने बताया कि जो भी लोग आयेंगे वह कार्यक्रम स्थल के बाहर लगाये गये बैरिकेडिंग के बाहर रहेंगे. राष्ट्रपति के स्वागत के लिए आये सांस्कृतिक दल सहित अन्य के लिए भी जगह तय कर दी गयी है.

Also Read: झारखंड को 10 हजार करोड़ की योजनाओं की मिलेगी सौगात, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि, ये राजनेता करेंगे शिरकत

मिनट टू मिनट कार्यक्रम

  • 8:50 बजे : दिल्ली से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन

  • 9:10 बजे : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उलिहातू के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना

  • 9:30 बजे : उलिहातू स्थित हेलीपैड पर आगमन

  • 9.40 बजे : हेलीपैड से भगवान बिरसा मुंडा के घर के लिए रवानगी

  • 9:50 से 10.20 तक : भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण

  • 10.30 बजे : उलिहातू से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए रवाना

  • 11.00 बजे : रांची एयरपोर्ट पर आगमन

  • 11.10 बजे : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जबलपुर के लिए रवाना

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola