ePaper

वर्ल्ड कप फाइनल में आकाश में दिखेगा अद्भुत नजारा, सूर्य किरण दिखायेगा हवा में करतब, रोमांचक होगा मुकाबला

Updated at : 16 Nov 2023 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
वर्ल्ड कप फाइनल में आकाश में दिखेगा अद्भुत नजारा, सूर्य किरण दिखायेगा हवा में करतब, रोमांचक होगा मुकाबला

Mumbai: Indian players wait for the third umpire's decision for a run out attempt of New Zealand's captain Kane Williamson during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 first semi-final match between India and New Zealand, at the Wankhede Stadium, in Mumbai, Wednesday, Nov. 15, 2023. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav) (PTI11_15_2023_000573A)

World Cup Cricket Final : भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम 19 नवंबर को यहां खेले जाने वाले क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मैच से पहले एयर शो पेश करेगी.

विज्ञापन
undefined

भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम 19 नवंबर को यहां खेले जाने वाले क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मैच से पहले एयर शो पेश करेगी.

undefined

रक्षा विभाग के गुजरात के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने बताया कि सूर्य किरण एरोबेटिक (हवाई जहाज की कलाबाजी) टीम मोटेरा इलाके के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल ये पहले दस मिनट तक अपने करतब से लोगों को रोमांचित करेगी.

undefined

पीआरओ ने एक बयान में कहा कि एयर शो का अभ्यास शुक्रवार और शनिवार को होगा. भारत बुधवार को न्यूजीलैंड को हराकर पहले ही वनडे विश्व कप फाइनल में पहुंच चुका है.

undefined

भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम में आमतौर पर नौ विमान शामिल होते हैं और इसने देश भर में कई एयर शो किए हैं.

undefined

गौरतलब है कि सेमीफानल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. इधर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में कांटे का मुकाबला चल रहा है, दोनों में जो टीम विजयी होगी वो फाइनल मुकाबला भारत के साथ खेलेगा.

undefined

सेमीफाइल में भारतीय टीम ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमी फाइनल में अपनी छोटी पारी के दौरान विश्व कप में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

undefined

इधर, विराट कोहली एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है.

undefined

कोहली से अधिक रन अब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (18426) और कुमार संगकारा (14234) के नाम पर दर्ज हैं. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola