ePaper

Virat Kohli और सूर्यकुमार ICC टी20 वर्ल्ड कप 2022 की मोस्ट वैल्यूबल टीम में शमिल, इन खिलाड़ियों को भी जगह

Updated at : 14 Nov 2022 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
Virat Kohli और सूर्यकुमार ICC टी20 वर्ल्ड कप 2022 की मोस्ट वैल्यूबल टीम में शमिल, इन खिलाड़ियों को भी जगह

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 की मोस्ट वैल्यूबल टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में दो भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को भी शामिल किया गया है.

विज्ञापन
undefined

T20 World Cup 2022: इंटरनेशन क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को हाल ही में समाप्त हुई टी20 वर्ल्ड कप 2022 की मोस्ट वैल्यूबल टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में दो भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को भी शामिल किया गया है. ICC की इस टीम में छह अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों को जगह दी गई है.

undefined

इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर और सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को नंबर 1 पर 2 पर रखा गया है. सेमीफाइनल में दोनों ने मिलकर भारत के खिलाफ 10 विकेट से अपनी टीम को जीत दिलाई थी. इसके बाद विराट कोहली को नंबर 3 की जगह दी गई है. कोहली टीम इंडिया में भी तीसरे नंबर पर ही खेलते हैं.

undefined

विराट कोहली इस वर्ल्ड कप के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने 6 पारियों में 98.67 की औसत से 296 रन बनाए हैं. नंबर चार पर सूर्यकुमार यादव को रखा गया है. इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार का बल्ला भी जमकर बोला है. इसके बाद नंबर पांच पर इस टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले ग्लेन फिलिप्स को शामिल किया गया है.

undefined

कोहली ने अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रनों की पारी खेल भारत को जीत दिलायी. इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 64, नीदरलैंड के खिलाफ नाबाद 62 और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन की पारी खेल शानदा प्रदर्शन किया.

undefined

आईसीसी के इस टीम में जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिंकदर रजा को भी शामिल किया गया है. उन्हें नंबर छह पर रखा गया है. रजा ने इस टूर्नामेंट की कुल आठ पारियों में 147.97 के स्ट्राइक रेट से 219 रन बनाए. पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादब खान को नंबर सात पर चुना गया. शादाब खान इस टूर्नामेंट शानदार लय में दिखे. इस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से 98 रन निकले और गेंदबाजी में उन्होंने 11 विकेट झटके.

undefined

गेंदबाजों में सबसे पहले बॉलिंग ऑलराउंडर और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ सैम करन को नंबर आठ पर रखा गया. सैम करन ने इस विश्व कप 11.38 की औसत से कुल 13 विकेट झटके. इसके बाद अफ्रीके तेज गेंदबाज़ एनरिक नॉर्किया को नंबर 9 पर रखा गया. फिर इंग्लैंड और टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे तेज गेंदबाज मार्क वुड को नंबर 10 पर रखा गया. वहीं शाहीन अफरीदी को 11वें नंबर पर रखा गया.

undefined

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2022 की सबसे मूल्यवान टीम इस प्रकार है- एलेक्स हेल्स, जॉस बटलर, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ग्लेन फिलिप्स, सिकंदर रजा, शादाब खान, सैम करन, एनरिक नॉर्किया, मार्क वुड, शाहीन अफरीदी.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola