ePaper

शिव की नगरी काशी पहुंचे उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, कलाकारों ने लोक नृत्य से किया स्वागत, देखें तसवीरें

Updated at : 15 Apr 2022 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
शिव की नगरी काशी पहुंचे उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, कलाकारों ने लोक नृत्य से किया स्वागत, देखें तसवीरें

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे. बनारस स्टेशन पर उनका ग्रैंड वेलकम हुआ. उप राष्ट्रपति के संग उनकी पत्नी उषा नायडू और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी वाराणसी पहुंचे.

विज्ञापन
undefined

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे. बनारस स्टेशन पर उनका ग्रैंड वेलकम हुआ. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के संग उनकी पत्नी उषा नायडू और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी वाराणसी पहुंचे.

undefined

बनारस स्टेशन पर कलाकारों ने लोक नृत्यों से उप राष्ट्रपति का स्वागत किया. बनारस स्टेशन से काफिला उनका काफिला बीएलडब्लू गेस्ट हाउस रवाना हो गया, जहां वो कुछ देर विश्राम करेंगे. इसके तुरंत बाद उनका काफिला सड़क मार्ग से दशाश्वमेध घाट के लिए रवाना हो जाएगा, जहां वे गंगा सेवा निधि की विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती देखेंगे.

undefined

गंगा आरती देखने के बाद उप राष्ट्रपति यहां से बीएलडब्लू गेस्ट हाउस जायेंगे. यहां रात्रि विश्राम करेंगे. बरेका गेस्ट हाउस में रात्रि प्रवास के बाद अगले दिन शनिवार की नौ बजे वह श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे. दर्शन- पूजन करेंगे. इसके बाद काल भैरव मंदिर जाएंगे.

undefined

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू करीब 11 बजे पड़ाव स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मृति स्थल जाएंगे. स्मृति स्थल पर माल्यार्पण और भ्रमण के पश्चात दोपहर लगभग 12.30 बरेका गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे.

undefined

गेस्ट हाउस में आराम करने के बाद शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे के करीब लाल बहादुर शास्त्री बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहीं से हैदराबाद एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे. उनके साथ सभी कार्यक्रमों में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहेंगी.

undefined

फोटो रिपोर्ट- विपिन सिंह

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola