उत्तरकाशी सुरंग हादसा : टीम को मिली बड़ी सफलता, अब मजदूरों तक आसानी से पहुंचेगा खाना

Updated:
विज्ञापन

Uttarkashi: International Tunnelling and Underground Space Association president Arnold Dix near the site after a portion of an under-construction tunnel between Silkyara and Dandalgaon on the Brahmakhal-Yamunotri national highway collapsed, in Uttarkashi district, Monday, Nov. 20, 2023. (PTI Photo) (PTI11_20_2023_000132A)

उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग में चल रहे बचाव अभियान में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कामयाबी मिली जब बचावकर्मियों ने सुरंग के अवरूद्ध हिस्से में ‘ड्रिलिंग’ कर मलबे के आर-पार 53 मीटर लंबी छह इंच व्यास की पाइपलाइन डाल दी.

विज्ञापन
undefined

उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग में चल रहे बचाव अभियान में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कामयाबी मिली जब बचावकर्मियों ने सुरंग के अवरूद्ध हिस्से में ‘ड्रिलिंग’ कर मलबे के आर-पार 53 मीटर लंबी छह इंच व्यास की पाइपलाइन डाल दी जिसके जरिए पिछले आठ दिनों से सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को ज्यादा मात्रा में खाद्य सामग्री, संचार उपकरण तथा अन्य जरूरी वस्तुएं पहुंचाई जा सकेंगी.

विज्ञापन
undefined

इससे पहले, श्रमिकों तक आक्सीजन, हल्की खाद्य सामग्री, मेवे, दवाइयां और पानी पहुंचाने के लिए चार इंच की पाइप का इस्तेमाल किया जा रहा था. दूसरी ‘लाइफ लाइन’ कही जा रही इस पाइपलाइन के जरिए अब श्रमिकों तक रोटी और सब्जी भी भेजी जा सकेगी.

undefined

राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के निदेशक अंशु मनीष खाल्को, उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला और सुरंग के भीतर संचालित बचाव अभियान के प्रभारी कर्नल दीपक पाटिल ने संयुक्त रूप से मीडिया को यह जानकारी दी.

undefined

खाल्को ने कहा कि पिछले कई दिनों से चल रहे बचाव अभियान की यह ‘पहली कामयाबी’ है और इसके बाद श्रमिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के प्रयास तेजी से जाएंगे.

undefined

उन्होंने कहा, ‘‘हमने मलबे के दूसरी ओर तक 53 मीटर की पाइप भेज दी है और (अंदर फंसे) श्रमिक अब हम सुन सकते हैं और महसूस कर सकते हैं.’’

undefined

इस पाइपलाइन के डाले जाने से अंदर फंसे श्रमिकों के जीवन को सुरक्षित बनाये रखने का भरोसा कई गुना बढ़ा है जिससे श्रमिकों और उनके परिजनों के साथ ही बचाव कार्यों में लगे लोगों में भी खुशी और उत्साह देखने को मिल रहा है.

undefined

इस बीच, उत्तराखंड सरकार में सचिव डॉ नीरज खैरवाल ने परियोजना एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ सुरंग का निरीक्षण कर बचाव अभियान का जायजा लिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola