Sachin@50: सचिन तेंदुलकर के कार कलेक्शन में Maruti 800 से लेकर BMW-Ferrari तक शामिल, देखें PHOTOS

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 Apr 2023 11:45 AM

विज्ञापन

Sachin Tendulkar Car Collection - सचिन तेंदुलकर के पास एक से बढ़कर एक कई शानदार कारों का कलेक्शन है. इसमें सचिन की पहली कार Maruti 800 से लेकर Ferrari और Nissan GT-R तक शामिल हैं.

विज्ञापन
undefined

HBD Sachin Tendulkar Car Collection: भारत हो या फिर दुनियाभर में जहां कहीं भी क्रिकेट की बात होती है, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम आ ही जाता है. क्रिकेट जगत में उन्होंने जो भूमिका निभाई है, उसे कोई भुला नहीं सकता. आज, 24 अप्रैल 2023 को सचिन तेंदुलकर का बर्थडे है और वे आज वह 50 साल के हो गए हैं. अपने करियर में उन्होंने इतने रिकॉर्ड बनाये हैं कि उनका नाम क्रिकेट इतिहास में दर्ज है.

undefined

सचिन तेंदुलकर भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वे हमेशा प्रासंगिक बने रहेंगे. आज हम आपको सचिन तेंदुलकर के कार कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सचिन के पास एक से बढ़कर एक कई शानदार कारों का कलेक्शन है. इसमें सचिन की पहली कार Maruti 800 से लेकर Ferrari और Nissan GT-R तक शामिल हैं.

undefined

BMW 7-Series: सचिन के कार कलेक्शन में BMW 7-Series कार भी है. इस लग्जरी सेडान में 4.4 लीटर इंजन दिया गया है, जो 450 hp की मैक्सिमम पावर और 650 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इस कार की टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है.

undefined

BMW i8: सचिन तेंदुलकर की यह कार 357 hp पावर और 520 nm टॉर्क जेनरेट करती है. इसमें इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन है. मास्टर ब्लास्टर के पास BMW X5, BMW 5-series कार भी है. सचिन बीएमडब्ल्यू इंडिया के ब्रांड एंबेसडर भी हैं.

undefined

Nissan GT-R: सचिन के कार कलेक्शन में निसान जीटी-आर भी शामिल है. गॉडजिला के नाम से मशहूर इस कार का इंजन 550 bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करती है और मात्र 2.9 सेकेंड में 0-100 किमी में प्रति घंटा की स्पीड प्राप्त कर सकती है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola