तिरुमाला मंदिर पहुंचीं दीपिका पादुकोण, साथ में नजर आई बहन, Fighter एक्ट्रेस का ये वीडियो आया सामने
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Dec 2023 4:34 PM
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर को लेकर बिजी चल रही है. फिल्म के रिलीज से पहले एक्ट्रेस ने तिरुमाला में भगवान बालाजी का आशीर्वाद लिया. एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है.

दीपिका पादुकोण ने शुक्रवार को तिरूपति बालाजी मंदिर में दर्शन किए. उनके साथ उनकी बहन अनीशा, पिता प्रकाश पदुकोण, मां उज्जला पदुकोण भी साथ में दिखे.

एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कड़ी सुरक्षा के बीच दिख रही है. उन्होंने क्रीम और गोल्डन एथनिक लुक अपनाया है और लाल कलर का स्टोल लिया हुआ है.
[Video] Deepika Padukone, Prakash Padukone, Ujjala Padukone and Anisha Padukone at Tirupati Balaji Temple pic.twitter.com/upFXoZJWYG
— Deepika Padukone FC (@DeepikaPFC) December 15, 2023

गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार शाम को दीपिका अनीशा के साथ तिरुमाला पहुंची थीं. दीपिका की तिरूपति यात्रा ऐसे समय में हुई है जब वह अपनी फिल्म फाइटर की रिलीज की तैयारी कर रही हैं.

फाइटर का पहला गाना शेर खुल गए आज रिलीज हो गया है. गाने विशाल और शेखर, बेनी दयाल और शिल्पा राव ने गाया है. गाने के बोल कुमार के हैं.

फाइटर दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन का पहला सहयोग है. सिद्धार्थ आनंद के इस फिल्म में अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी है. ऋतिक और सिद्धार्थ ने बैंग बैंग और 2019 की हिट वॉर जैसी फिल्मों में साथ काम किया है.

फाइटर 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. सिद्धार्थ आनंद की आखिरी रिलीज ‘पठान’ थी, जिसमें शाहरुख खान नजर आए थे. फिल्म सुपरहिट हुई थी.

फाइटर में ऋतिक स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया उर्फ पैटी की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जबकि दीपिका पादुकोण स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ उर्फ मिनी और अनिल कपूर ग्रुप कैप्टन राकेश जय की भूमिका में नजर आएंगे.

सिंघम अगेन से दीपिका पादुकोण का लुक सामने आ चुका है, जिसमें वो लेडी सिंघम के रोल में दिख रही है. इसका पोस्टर शेयर कर रोहित शेट्टी ने लिखा, “हमारे पुलिस जगत का सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी… लेडी सिंघम” कहते हैं.

खाकी वर्दी पहने और खतरनाक मुस्कान के साथ, के पोस्टर में दीपिका बेहद खतरनाक दिखी थी. फिल्म में पदुकोण के साथ अजय देवगन, करीना कपूर खान और रणवीर सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म जवान में दीपिका पादुकोण नजर आई थी. फिल्म में उनका रोल कैमियो था.
Also Read: Koffee With Karan 8: रणवीर ने दीपिका को ऐसे किया था प्रपोज, शादी का वीडियो आया सामने, कपल ने किए 3 बड़े खुलासेप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










