Heeraben Modi: कभी मां के साथ बैठकर खाया खाना, तो कभी मां का लिया आशीर्वाद, तस्वीरों में देखें

Updated:
विज्ञापन

PM Modi Mother Heeraben News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी नहीं रहीं. हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन हो गया. पीएम मोदी अपनी मां के जाने पर काफी भावुक है और उनके लिए ये मुश्किल वाला समय है.

विज्ञापन
undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी नहीं रहीं. हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन हो गया. पीएम मोदी अपनी मां के जाने पर काफी भावुक है और उनके लिए ये मुश्किल वाला समय है. ऐसा कोई भी मौका नहीं था, जब मोदी ने अपनी मां का आशीर्वाद नहीं लिया हो.

विज्ञापन
undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां हीराबेन की एक तसवीर पोस्ट की है. उन्होंने इसका साथ एक कैप्शन लिखा है कि, ‘शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम, मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है’.

undefined

पीएम मोदी का अपनी मां के साथ खास लगाव था. वो अक्सर उनसे मिलने गुजरात पहुंच जाते थे. भले ही नरेंद्र मोदी ने छोटी उम्र में घर छोड़ दिया था, लेकिन उनका प्यार और स्नेह अपनी मां के लिए कभी कम नहीं हुआ.

undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबेन के साथ खाने का लुत्फ उठाते हुए. मोदी ने अपने मां के लिए एक दिल को छू देने वाली एक चिट्ठी लिखी थी. पीएम ने लिखा कि घर चलाने के लिए दो चार पैसे ज्यादा मिल जाएं, इसके लिए मां दूसरों के घर में बर्तन भी मांजा करती थीं. इसके अलावा वो समय निकालकर चरखा भी चलाया करती थीं क्योंकि उससे भी कुछ पैसे जुट जाते थे. कपास के छिलके से रूई निकालने का काम करती और फिर रुई से धागे बनाने का काम भी मां किया करती था. मोदी कहते थे कि उन्हें डर लगता था कि कहीं मां के हाथ में कपास के कांटे न चुभ जाए.

undefined

बता दें कि बीते बुधवार को उनका स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के जारी किये गए बयान के मुताबिक, पीएम की मां मोदी ने आज सुबह 3:30 बजे आखिरी सांस ली.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola