लखनऊ का पहला Sky Dining आसमान के बीच में करा रहा लंच और डिनर, जानिए टाइमिंग, लोकेशन और कैसे पहुंचे
Published by : Shweta Pandey Updated At : 22 Aug 2023 6:41 PM
Sky Dining In Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में Sky Dining रेस्टोंट में आप आसमान में हवाओं से बात करते हुए खाना का लुत्फ उठा सकते हैं. चलिए जानते हैं स्काई डाइनिंग रेस्टोरेंट लखनऊ में कहां है, टाइमिंग, बुकिंग कैसे करें और यहां कैसे पहुंचे.

Sky Dining In Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल है. यहां पर घूमने के लिए बड़ा इमामबाड़ा, जनेश्वर पार्क, लोहिया पार्क समेत कई प्रमुख स्थल है. अब लखनऊ में स्काई डाइनिंग रेस्टोरेंट खुला है. जी हां आपने सही सुना है. Sky Dining रेस्टोंट में आप आसमान में हवाओं से बात करते हुए खाना का लुत्फ उठा सकते हैं.

चलिए जानते हैं स्काई डाइनिंग रेस्टोरेंट लखनऊ में कहां पर है, टाइमिंग क्या है, बुकिंग कैसे करें यहां कैसे पहुंचे.

लखनऊ में स्काई डाइनिंग रेस्टोरेंट कहां है
लखनऊ में स्काई डाइनिंग प्लॉट नंबर 2, आईटी पार्क-3, सुशांत गोल्फ सिटी अमर शहीद पथ, सुल्तानपुर – लखनऊ रोड पर स्थित है.

स्काई डाइनिंग की ऊंचाई
लखनऊ में बना स्काई डाइनिंग रेस्टोरेंट खास तरीके से तैयार किया गया है. जमीनी स्तर से इसकी ऊंचाई 50 मीटर है. स्काई डाइनिंग को खाने, पीने और मौज-मस्ती करने के लिए बनाया गया है. यहां एक टेबल के चारों ओर 24 लोग रहते हैं और केंद्र में 4 लोगों का स्टाफ है

स्काई डाइनिंग की टाइमिंग
स्काई डाइनिंग रेस्टोरेंट में लंच करना चाहते हैं तो बुकिंग दोपहर 1:30 से करा सकते हैं. हाई-टी के लिए दोपहर 05:15 PM से 05:45 PM तक टाइमिंग है. इसके अलावा यहां 4 Sun Downer भी है. जहां आप 06:45 PM – 07:15 PM तक मस्ती कर सकते हैं. इसके बाद रात 07:45 PM डिनर कर सकते हैं.

स्काई डाइनिंग रेस्टोरेंट की खासियत
Sky Dining की खासियत की बात करें तो इसमें एक बार में 20-22 लोग एक साथ बैठ सकते हैं. इस डेक को हाइड्रोलिक क्रेन के जरिए बांधा गया है. यहां पहुंचने वाले लोगों को हवा में ही खाना परोसा जाता है. यहां पर शेफ और वेटर भी रहते हैं. आसमान में उड़ान से पहले सभी सुरक्षा नियमों के बारे बताने के लिए मौके पर क्रू, क्रेन ऑपरेटर और एक सुरक्षा पर्यवेक्षक रहता है.

स्काई डाइनिंग रेस्टोरेंट की बुकिंग कैसे करें
अगर आप स्काई डाइनिंग रेस्टोरेंट की बुकिंग करना चाहते हैं तो आप इनकी वेबसाइट www.skydining.in/lucknow पर जाकर कर सकते हैं. बता दें यहां दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं. यह पहली बार है जब यूपी में स्काई डाइनिंग रेस्टोरेंट खुला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










