Kashi Vishwanath Dham: कार्यक्रम के हिसाब से बदला PM मोदी का लुक, लोकार्पण में परंपरागत परिधान का रखा ख्याल

Updated:
विज्ञापन

पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण में जुटे श्रमिकों पर पुष्प वर्षा भी की. धाम के लोकार्पण के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया और कई बातों का जिक्र किया.

विज्ञापन
undefined

पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे. सबसे पहले पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया. सीएम योगी ने पीएम मोदी को गेरुए रंग का अंगवस्त्र दिया.

विज्ञापन
undefined

एयरपोर्ट से पीएम नरेंद्र मोदी अपने काफिले के साथ काशी के कोतवाल काल भैरव के दरबार में पहुंचे. काल भैरव दरबार में पीएम ने आरती की. पीएम मोदी ने कुर्ता-पाजामा पहना था और एक ऊनी चादर भी लपेटकर रखा था.

undefined

काशी कोतवाल के दरबार से बाहर निकले पीएम नरेंद्र मोदी के गले में गेंदा फूलों की माला थी. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी दोनों हाथों को जोड़कर लोगों का अभिवादन कर रहे थे.

undefined

काल भैरव के दरबार से निकले पीएम मोदी ललिता घाट पहुंचे. जहां उन्होंने नारंगी रंग की टीशर्ट और लोअर पहनी थी. इस ड्रेस में पीएम मोदी ने गंगा नदी में डुबकी लगाई. इसके बाद कलश में गंगा जल भरकर काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुए.

undefined

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण में पहुंचे पीएम मोदी ने हल्के गोल्डन रंग का धोती-कुर्ता पहना था. इसके साथ ही पीएम मोदी ने अंगवस्त्र भी धारण किए थे.

undefined

पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण में जुटे श्रमिकों पर पुष्प वर्षा भी की. धाम के लोकार्पण के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया और कई बातों का जिक्र किया.

undefined

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों के साथ खाना खाया. इस दौरान सीएम योगी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. (रिपोर्ट:- विपिन सिंह, वाराणसी)

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola