BJP प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी पहुंचे देवघर, कहा- PM मोदी की विकास योजनाएं जन-जन तक पहुंचेगी

Updated:
विज्ञापन

झारखंड बीजेपी के नये प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी मंगलवार को देवघर पहुंचे. यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस दौरान डॉ वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर संगठन को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर देने की बात कही.

विज्ञापन
undefined
BJP के नये प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी पहुंचे देवघर

झारखंड BJP के नये प्रदेश प्रभारी सह सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी मंगलवार को देवघर पहुंचे. यहां पहुंचते ही उन्होंने एयरपोर्ट पर कहा कि कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर संगठन को सशक्त बनाने पर विशेष जोर देंगे. मैं एक मजबूत कार्यकर्ता हूं. घुटने टेक कर संगठन के लिए काम करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined
सेतु का काम करेंगे कार्यकर्ता

नये प्रदेश प्रभारी ने कहा कि संगठन को ग्रास रूट लेवल पर और अधिक मजबूती देंगे, ताकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर सकें. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे. इससे लोगों तक इसका लाभ मिले. इस काम में संगठन और समाज के अंतिम व्यक्ति के बीच सेतु का काम कार्यकर्ता करेंगे. कार्यकर्ताओं के जरिए पीएम की विकास योजनाओं का संदेश लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर देंगे.

undefined
बाबा से की राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की खुशहाली की कामना

देवघर पहुंचने के बाद झारखंड प्रभारी सबसे पहले बाबा बैद्यनाथ मंदिर गये. बाबा मंदिर में मत्था टेक कर झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की खुशहाली की कामना की. उन्होंने बाबा मंदिर में कहा कि बाबा बैजनाथ से प्रार्थना की है कि झारखंड की जनता खुशहाल रहे.

undefined
स्वागत में ये कार्यकर्ता थे शामिल

देवघर आगमन के मौके पर विधायक नारायण दास के अलावा महामंत्री पंकज सिंह भदौरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, विशाखा सिंह, संजीव जजवाड़े, जिला मीडिया प्रभारी सचीन सुलतानिया, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह, भाजपा जिला मंत्री रूपा केसरी, जूनियर बाबूलाल मरांडी, ओबीसी जिला अध्यक्ष विनय चंद्रवंशी, दीपक केसरी, नगर भाजपा उपाध्यक्ष सागर झा, महामंत्री मनोज भार्गव, अमन कुमार गोलू, सचीन मिश्रा, सोमेश पंडित, मीडिया प्रभारी धीरज आनंद सहित अन्य कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola