ePaper

Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास, UP के 30 जिलों के करोड़ों लोगों के साथ दिल्ली को भी फायदा

Updated at : 25 Nov 2021 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास, UP के 30 जिलों के करोड़ों लोगों के साथ दिल्ली को भी फायदा

PHOTOS: जेवर एयरपोर्ट आगरा, मेरठ, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, हाथरस, गाजियाबाद, नोएडा समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र के 30 जिलों से जुड़ेगा.

विज्ञापन
undefined

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास किया. इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने जेवर में प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट को पश्चिमी भारत का लॉजिस्टिक गेटवे बताया.

undefined

जेवर एयरपोर्ट आगरा, मेरठ, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, हाथरस, गाजियाबाद, नोएडा समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र के 30 जिलों से जुड़ेगा. प्रस्तावित एयरपोर्ट की आगरा से दूरी 130 किमी है. दिल्ली से 72 किमी, ग्रेटर नोएडा से 28 किमी और नोएडा से 40 किमी दूरी होगी.

undefined

जेवर एयरपोर्ट पर नोएडा, मेरठ आगरा और गाजियाबाद से पहुंचना आसान होगा. हरियाणा के नजदीकी शहरों से एयरपोर्ट आने-जाने की सुविधा मिलेगी.

undefined

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा. 2024 में पहले फेज का काम पूरा होगा. जेवर एयरपोर्ट से 2024 में पहली फ्लाइट उड़ेगी.

undefined

पहले फेज के पूरा होने के बाद 1.2 करोड़ पैसेंजर्स इसका इस्तेमाल करेंगे. जेवर एयरपोर्ट पर 30,000 करोड़ रुपए की लागत आएगी. जेवर को एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट कहा जा रहा है.

undefined

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट में दो टर्मिनल और पांच रनवे होंगे. एयरपोर्ट के पूरी तरह बनने के बाद छह से लेकर आठ रनवे हो जाएंगे.

undefined

यूपी में लखनऊ, वाराणसी, कुशीनगर, गोरखपुर, आगरा, कानपुर, प्रयागराज और हिंडन (गाजियाबाद) में ऑपरेशनल एयरपोर्ट हैं. अयोध्या के एयरपोर्ट का निर्माण भी जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola